Primary Country (Mandatory)

Other Country (Optional)

Set News Language for United States

Primary Language (Mandatory)
Other Language[s] (Optional)
No other language available

Set News Language for World

Primary Language (Mandatory)
Other Language(s) (Optional)

Set News Source for United States

Primary Source (Mandatory)
Other Source[s] (Optional)

Set News Source for World

Primary Source (Mandatory)
Other Source(s) (Optional)
  • Countries
    • India
    • United States
    • Qatar
    • Germany
    • China
    • Canada
    • Singapore
    • World
  • Categories
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • Sports
    • Special
    • All Categories
  • Available Languages for United States
    • English
  • All Languages
    • English
    • Hindi
    • Arabic
    • German
    • Chinese
    • French
  • Sources
    • India
      • AajTak
      • NDTV India
      • The Hindu
      • India Today
      • Zee News
      • NDTV
      • BBC
      • The Wire
      • News18
      • News 24
      • The Quint
      • ABP News
      • Zee News
      • News 24
    • United States
      • CNN
      • Fox News
      • Al Jazeera
      • CBSN
      • NY Post
      • Voice of America
      • The New York Times
      • HuffPost
      • ABC News
      • Newsy
      • USA TODAY
      • NBC News
      • CNBC
    • Qatar
      • Al Jazeera
      • Al Arab
      • The Peninsula
      • Gulf Times
      • Al Sharq
      • Qatar Tribune
      • Al Raya
      • Lusail
    • Germany
      • DW
      • ZDF
      • ProSieben
      • RTL
      • n-tv
      • Die Welt
      • Süddeutsche Zeitung
      • Frankfurter Rundschau
    • China
      • China Daily
      • BBC
      • The New York Times
      • Voice of America
      • Beijing Daily
      • The Epoch Times
      • Ta Kung Pao
      • Xinmin Evening News
    • Canada
      • CBC
      • Radio-Canada
      • CTV
      • TVA Nouvelles
      • Le Journal de Montréal
      • Global News
      • BNN Bloomberg
      • Métro
    • Singapore
      • CNA
      • The Straits Times
      • Lianhe Zaobao
9 सितंबर को होगा उपराष्ट्रपति चुनाव, जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद खाली हुआ था पद

9 सितंबर को होगा उपराष्ट्रपति चुनाव, जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद खाली हुआ था पद

AajTak
Friday, August 01, 2025 07:43:40 AM UTC

उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए तारीख तय हो गई है. 9 सितंबर को उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होगा.

चुनाव आयोग ने शुक्रवार को कहा कि भारत के अगले उपराष्ट्रपति का चुनाव 9 सितंबर को होगा. जगदीप धनखड़ के 21 जुलाई को अचानक इस्तीफे के कारण भारत के उपराष्ट्रपति का पद खाली हो गया था और यह चुनाव कराना आवश्यक हो गया. धनखड़ ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दिया था. चुनाव आयोग की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक 7 से 21 अगस्त तक उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया जा सकेगा. नामांकन पत्रों  की जांच 22 अगस्त को होगी. उम्मीदवार 25 अगस्त तक अपना नामांकन वापस ले सकेंगे. 9 सितंबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक वोट डाले जाएंगे और उसी दिन रात को परिणाम घोषित होंगे.

संविधान के अनुच्छेद 324, राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति चुनाव से जुड़े 1952 और 1974 के कानूनों के तहत यह जिम्मेदारी पूरी तरह निर्वाचन आयोग के अधीन होती है. राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति चुनाव अधिनियम की धारा 4(3) के अनुसार, अगर दोनों संवैधानिक पदों का कार्यकाल सामान्य रूप से समाप्त होता है तो निर्वाचन आयोग को अगले चुनाव के लिए 60 दिन पहले अधिसूचना जारी करनी होती है. इसके पीछे का उद्देश्य यह होता है कि मौजूदा राष्ट्रपति या उपराष्ट्रपति का कार्यकाल खमाप्त होने से पहले उनके उत्तराधिकारी चुन लिए जाएं, जिससे संवैधानिक रिक्ति ना रहे.

Read full story on AajTak
Share this story on:-
More Related News
Petrol पर युद्ध की चोट! प्रीमियम पेट्रोल 2.30 रुपये लीटर महंगा, नॉर्मल के रेट में No Change

प्रीमियम पेट्रोल के दाम में तेल कंपनियों ने इजाफा कर दिया है. यह कीमत 2 रुपये से लेकर 2.30 रुपये तक बढ़ी है, जो आज से ही देशभर में लागू होगी.

मार्च में मौसम का उल्टा 'मार्च', अभी जारी रहेगी मौसम की खास मेहरबानी

देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है. कहीं झमाझम बारिश हो रही है, तो कहीं बर्फबारी का दौर जारी है, वहीं कई राज्यों में मौसम विभाग द्वारा 'ऑरेंज अलर्ट' भी जारी किया गया है.

ब्‍यूरोक्रेसी का 'SIR'... बंगाल में अफसरों के ट्रांसफर व‍िवाद से जुड़ी हर बात

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले नौकरशाहों के तबादलों को लेकर ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को पत्र लिखा है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग के फैसलों पर सवाल उठाते हुए इसे राजनीतिक हस्तक्षेप करार दिया है.

कॉलेज पॉलिटिक्स, वकालत, कांग्रेस और फिर बीजेपी... असम में हिमंत कैसे चढ़ते गए सत्ता की सीढ़ियां

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कॉलेज पॉलिटिक्स से सियासी सफर का आगाज किया था. मुख्य धारा की राजनीति के डेब्यू चुनाव में हिमंत को हार का सामना करना पड़ा था. दूसरे प्रयास में पहली जीत का स्वाद चखने वाले हिमंत न सिर्फ असम की सत्ता के शीर्ष पर काबिज हुए, बल्कि पूर्वोत्तर पॉलिटिक्स की धुरी बनकर भी उभरे.

'भारत ही समाप्त करा सकता है युद्ध', ईरान जंग पर बोले मोहन भागवत

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने कहा है कि दुनिया विनाश की ओर बढ़ रही है और भारत का उत्थान हो रहा है. उन्होंने दुनिया को जड़ बताते हुए कहा कि सबको जोड़े रखने का तत्व केवल भारत के पास है.

होर्मुज की टेंशन खत्‍म, इस रास्‍ते जाएगा तेल-गैस... नेतन्याहू लेकर आए नया प्‍लान!

होर्मुज का रास्‍ता बंद होने से तेल और गैस की सप्‍लाई बाधित हुई थी. अभी कुछ देशों के लिए सप्‍लाई जारी है, लेकिन तनाव बना हुआ है. ऐसे में नेतन्‍याहू ने तेल-गैस की सप्‍लाई के लिए नए रास्‍ते का प्रस्‍ताव दिया है.

ईद और राम नवमी से पहले दिल्ली के उत्तम नगर में हाई सिक्योरिटी, तरूण की हत्या के बाद से है तनाव

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन हुई हत्या के बाद पैदा हुए तनाव को देखते हुए ईद-उल-फितर से पहले सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी, फ्लैग मार्च और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग तेज कर दी है. हाई कोर्ट ने भी पुलिस को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि हालात किसी भी सूरत में बिगड़ने नहीं चाहिए और शांति बनाए रखना प्राथमिकता होनी चाहिए.

सीएम दिखाते थे हाथ, महिला आयोग अध्यक्ष धोती थीं पैर... इतना रसूखदार था रेप में गिरफ्तार ज्योतिषाचार्य

नासिक में रेप केस में गिरफ्तार ज्योतिषाचार्य अशोक खरात उर्फ कैप्टन खरात का रसूख अब जांच के घेरे में है. नेताओं से करीबी और महिला आयोग की अध्यक्ष रूपाली चाकणकर द्वारा पैर धोने वाला वीडियो चर्चा में है. इस सब के अलावा शिरडी में ब्लैकमेलिंग का मामला भी सामने आया है.

हीलियम ने हिला दिया दुनिया को... कतर पर ईरानी हमले से पूरी टेक इंडस्ट्री लाइफ सपोर्ट पर

ईरान ने कतर के रास लाफान हीलियम प्लांट पर हमला करके पूरी दुनिया को हिला दिया है. टेक और मेडिकल इंडस्ट्री लाइफ सपोर्ट पर आ गई है. सैमसंग, TSMC, SK Hynix जैसी चिप फैक्टरियां और MRI मशीनें संकट में हैं. दक्षिण कोरिया, ताइवान, जापान, भारत, अमेरिका समेत 12 देश प्रभावित हुए हैं.

जमशेदपुर की नदी में मिला 226 किलो का बम...बॉम्ब स्क्वाड भी पीछे हटा, सेना ही कर सकती है डिफ्यूज

जमशेदपुर के बहरागोड़ा में स्वर्णरेखा नदी से बरामद संदिग्ध लोहे की वस्तु ने इलाके में हड़कंप मचा दिया है. बम निरोधक दस्ते की जांच में इसे शक्तिशाली बम बताया गया है, जिसे निष्क्रिय करना आसान नहीं है. सुरक्षा के मद्देनजर पूरे इलाके को सील कर दिया गया है और सेना की मदद लेने की तैयारी की जा रही है.

2027 चुनाव से पहले धामी कैबिनेट का विस्तार, 5 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

शुक्रवार को मुख्यमंत्री धामी ने मंत्रिमंडल का विस्तार करते हुए पांच नेताओं को मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी. खजान दास, भरत चौधरी, राम सिंह कैड़ा, मदन कौशिक और प्रदीप बत्रा ने पद और गोपनीयता की शपथ ली.

'मिसाइल धड़ाधड़ बन रही, कोई कमी नहीं...', ट्रंप-नेतन्याहू के दावों के बीच बोला ईरान

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया था कि ईरान की बैलिस्टिक मिसाइल बनाने की क्षमता नष्ट हो गई है. ईरानी सेना ने कहा है कि मिसाइलों का प्रोडक्शन युद्ध के दौरान भी जारी है.

मैट्रिमोनियल ऐप, लव वाली फीलिंग और 49 लाख की ठगी... लखनऊ के टीचर से स्कैम की कहानी

लखनऊ में ऑनलाइन रिश्तों के नाम पर ठगी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है. एक टीचर ने मैट्रिमोनियल ऐप पर शुरू हुए प्यार के जाल में फंसकर 49 लाख रुपये गंवा दिए. महिला ने पहले भरोसा और भावनात्मक जुड़ाव बनाया, फिर फर्जी ट्रेडिंग के जरिए धीरे-धीरे पूरी रकम ऐंठ ली. मामला अब साइबर पुलिस की जांच में है.

अजित पवार पर काला जादू किया! रेप कांड वाले ढोंगी बाबा अशोक खरात का आया नाम

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

कश्मीर में बर्फबारी से बदला मौसम, सैलानियों की हुई चांदी, उत्तर भारत में बढ़ी ठंड

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका का बड़ा कदम, होर्मुज खुलवाने के लिए झोंकी ताकत, देखें रणभूमि

ईरान युद्ध का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है. पश्चिम एशिया के युद्ध में अब अमेरिका ने अपनी सबसे घातक सैन्य शक्ति को झोंकने का फैसला कर लिया है. और इसके साथ ही ईरान के खिलाफ स्पेशल ऑपरेशन या सीमित ग्राउंड ऑपरेशन की अटकलें भी तेज हो गई हैं. देखें रणभूमि.

दिल्ली दंगों के आरोपी शरजील इमाम 6 साल बाद जेल से आए बाहर

6 साल बाद जेल से बाहर आए शरजील इमाम को भाई की शादी के लिए 10 दिन की राहत मिली है. ये जमानत सिर्फ 30 मार्च तक के लिए है, जिसके बाद उन्हें दंगों की साजिश के मामले में फिर से सरेंडर करना होगा.

प्रेमिका से बात करता था, इसलिए दोस्त की ले ली जान... फिरोजाबाद में हत्याकांड का खुलासा

यूपी में फिरोजाबाद के टूंडला में चाय विक्रेता तेजपाल की हत्या कर दी गई थी. इस मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस का कहना है कि प्रेमिका को लेकर चल रहे विवाद में आरोपी ने सोते समय लोहे की रॉड से वार कर तेजपाल की हत्या कर दी थी. पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है.

'इतनी गर्मी तो ट्रंप में भी नहीं...', इंद्रेश उपाध्याय की कथा में साउंड ऑपरेटर से भिड़े कन्हैया मित्तल, बिना माइक के गाए भजन, आयोजक भी हुए परेशान

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

पालम अग्निकांड: शोकसभा में पहुंचे AAP-BJP नेताओं में जबरदस्त झड़प, देखें

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.

म‍िड‍िल ईस्ट जंग के चलते ₹2 से ज्यादा महंगा हुआ प्रीमियम पेट्रोल, क्या रेगुलर फ्यूल के भी बढ़ेंगे दाम?

पश्चिम एशिया में युद्ध का भारत पर असर अब सीधा दिखने लगा है. प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 रुपये से ज्यादा का इजाफा किया गया. जबकि औद्योगिक डीजल में भी 22 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई. हालांकि नॉर्मल पेट्रोल के दामों में कोई इजाफा नहीं हुआ. देखें वीडियो.

दिल्ली में बेहिसाब बारिश, ऐसा हुआ शहर का हाल, देखें

पहाड़ों पर जबरदस्त बर्फबारी जारी है. कारण है सक्रीय हुआ एक नया पश्चिमी विक्षोभ. इस तगड़ी मौसमी गतिवधि ने पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम को बदल दिया है. जम्मू, हिमाचल से लेकर उत्तराखंड तक एक तरफ बर्फबारी का दौर जारी है तो इसी कारण मैदानी इलाके जैसे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी में लगातार बारिश हो रही है. राजस्थान और कर्नाटक में तो जबरदस्त ओलावृष्टि देखने को मिली है.

श्रीलंका ने दिखाए तेवर, नहीं दी अमेरिकी फाइटर जेट को लैंडिंग की इजाजत, राष्ट्रपति बोले- हम तटस्थ...

ईरान युद्ध के बीच श्रीलंका ने तटस्थता की नीति अपनाते हुए कहा है कि अमेरिका ने दो-दो बार उनसे अपने जंगी जहाजों को लैंड करने की इजाजत मांगी. लेकिन राष्ट्रपति ने साफ मना कर दिया.

दिन में 5-स्टार शेफ, रात में चोर: मास्टर चाबी से चंद मिनटों में खोल देता था घर, चोरी के बाद फिर लगा देता था ताला; होटल की स्कूटी में छिपाता था सोना

दिल्ली के आरके पुरम इलाके में पुलिस ने एक ऐसे शातिर चोर को गिरफ्तार किया है, जिसकी दोहरी जिंदगी जानकर हर कोई हैरान है. दिन में द्वारका के एक नामी 5-स्टार होटल में साउथ इंडियन शेफ के तौर पर काम करने वाला यह शख्स रात के अंधेरे में 'मास्टर की' के जरिए घरों के ताले खोलकर सफाई कर देता था.

LPG की कमी से परेशान दुकानदार, मुंबई में अपना रहे नया 'जुगाड़'

देश में चल रहे एलपीजी गैस संकट का असर अब मुंबई में भी छोटे कारोबारियों पर साफ दिखने लगा है. गैस सिलेंडर की कमी से जूझ रहे दुकानदार अब वैकल्पिक उपाय अपनाने को मजबूर हैं. मुंबई में कई दुकानदार इलेक्ट्रिक स्टोव और चाय-कॉफी वेंडिंग मशीनों की ओर रुख कर रहे हैं. चाय विक्रेता इंद्रजीत जोशी ने भी सूरत से इलेक्ट्रिक मशीन मंगवाई है, ताकि सिलेंडर की कमी के बावजूद उनका काम बंद न हो और ग्राहक दोबारा लौट सकें.

© 2008 - 2026 Webjosh  |  News Archive  |  Privacy Policy  |  Contact Us