
9 महीने नहीं दिखे प्रेग्नेंसी के लक्षण, टॉयलेट सीट पर महिला ने 5 मिनट में दिया बच्चे को जन्म
AajTak
अमेरिका के टेक्सास में रहने वाली एक महिला ने अपने छठे बच्चे को जन्म दिया. खास बात यह है कि प्रेग्नेंसी के पूरे 9 महीनों में महिला और उसके पति को इस बात का अंदाजा ही नहीं था कि वह प्रेग्नेंट है. पूरी प्रेग्नेंसी में महिला को एक भी प्रीनेटल लक्षण नजर नहीं आए.
ऐसे कई मामले पहले भी सामने आए हैं जहां महिलाओं को प्रेग्नेंसी के बहुत महीनों के बाद पता चलता है कि वह गर्भवती है. लेकिन हाल ही में, एक ऐसा मामला सामने आया जो काफी चौंकाने वाला है. टेक्सास के डलास में रहने वाली 33 वर्षीय एड्रियन ग्रेसन ने अपने छठे बच्चे को जन्म दिया. इस डिलीवरी की खास बात यह थी कि इसके बारे में एड्रियन और उसके पति को पता ही नहीं था, इस प्रेग्नेंसी में ना तो एड्रियन को कोई लक्षण दिखे,ना उनका वजन बढ़ा और ना ही बेबी बंप नजर आया.
एड्रियन को इस बात का पता ही नहीं था कि वह प्रेग्नेंट हैं. अपने छठे बेटे को जन्म देने से पहले एड्रियन को पेट में काफी ज्यादा ब्लोटिंग और दर्द हो रहा था जिसके लिए वह टॉयलेट गई. जहां उन्होंने अपने छठे बेटे को जन्म दिया. यह मामला 27 सितंबर 2021 का है. एड्रियन को इस बात का अंदाजा ही नहीं था कि उनके पेट में होने वाल दर्द आम नहीं बल्कि लेबर पेन है.
बता दें कि एड्रियन ने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया, और उसका नाम अपोलो रखा है. एड्रियन के 6 बच्चे हैं. एड्रियन ने बताया कि वह और उसका पति इस सरप्राइज बर्थ से काफी ज्यादा शॉक में हैं.
नहीं दिखे कोई प्रीनेटल लक्षण
एड्रियन ने बताया कि अपोलो के जन्म से पहले उसे अपने शरीर में कोई प्रीनेटल लक्षण नजर नहीं आए और ना ही उसका वजन बढ़ा. बल्कि, प्रेग्नेंसी के शुरुआती महीनो में एड्रियन ने अपना 9 किलो वजन भी घटाया. एड्रियन ने खुलासा किया कि उसके पति ने हाल ही में नसबंदी करवाई थी ताकि उनके और बच्चे ना हो.
एड्रियन के फिलहाल अभी 6 बच्चे हैं जिसमें से एक 14 साल की बेटी एड्रियन के पति के पहले रिलेशनशिप से है. एड्रियन ने बताया कि उनकी बाकी सभी प्रेग्नेंसी में उन्हें प्रीनेटल लक्षण नजर आए, लेकिन अपोलो की बारी में ऐसा कुछ नहीं हुआ.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












