
83 Movie: प्रमोशन में दिखा 83 के रियल स्टार का देसी अंदाज, चाय की चुस्की लेते दिखे दिग्गज क्रिकेटर
AajTak
वर्ल्डकप 1983 की शानदार जीत पर बनी कबीर खान की फिल्म ‘83’ जल्द ही रिलीज़ होने वाली है. रणवीर सिंह इस फिल्म में कपिल देव की भूमिका निभा रहे हैं.
वर्ल्डकप 1983 की शानदार जीत पर बनी कबीर खान की फिल्म ‘83’ जल्द ही रिलीज़ होने वाली है. रणवीर सिंह इस फिल्म में कपिल देव की भूमिका निभा रहे हैं. फिल्म रिलीज़ से पहले वर्ल्डकप विनिंग टीम के असली स्टार प्रमोशन में जुटे हुए हैं.
इसी कड़ी में मुंबई में मंगलवार को सुनील गावस्कर, संदीप पाटिल, बलविंदर सिंह संधू समेत अन्य सभी खिलाड़ी मौजूद रहे. मुंबई के JW Marriott Hotel में एक कार्यक्रम में सभी खिलाड़ी शामिल होने पहुंचे, तो बाहर ’83 की स्पेशल बस के करीब सभी खिलाड़ियों ने फोटोशूट किया.
यहां मौजूद खिलाड़ियों में सुनील गावस्कर, मोहिंदर अमरनाथ, के. श्रीकांत, बलविंदर सिंह संधू, मदन लाल, दिलीप वेंगसरकर, रोजर बिन्नी, कीर्ति आज़ाद, संदीप पाटिल, सुनील वाल्सन, सैयद किरमानी मौजूद रहे.

कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाकर भविष्य की कप्तानी की ओर संकेत दिया है. अजिंक्य रहाणे कप्तान बने रहेंगे. रिंकू की लगातार ग्रोथ और T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद यह फैसला लिया गया. टीम में बड़े बदलाव हुए हैं, जबकि आंद्रे रसेल को सम्मान देते हुए उनकी जर्सी नंबर 12 रिटायर कर दी गई है.












