
83: 'कप्तान हम करो या मरो की हालत में हैं... पर मरना नहीं है', जब किरमानी ने कपिल से ऐसा कहा
AajTak
सैयद किरमानी का शुमार भारत के महानतम विकेटकीपर में होता है. किरमानी ऐसे भारतीय विकेटकीपर रहे, जिनकी चपलता एवं चतुराई का जवाब नहीं था. वह बेहद मुश्किल कैचों को भी आसानी से पकड़ लेते थे. भारत ने जब 1983 वर्ल्ड कप जीता तो उस जीत में सैयद किरमानी का भी अहम रोल रहा था.
83 Movie: कपिल देव की कप्तानी में 1983 वर्ल्ड कप की जीत ने भारत में क्रिकेट के खेल को एक नई राह प्रदान की थी. उस वर्ल्ड कप जीत के लम्हे को दोबारा याद दिलाने के लिए शुक्रवार को '83' मूवी रिलीज हो रही है. कबीर खान के निर्देशन में बनी इस मूवी में सैयद किरमानी की भूमिका साहिल खट्टर निभा रहे हैं.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












