
8 मौतों का हादसा: दुल्हन के घर से 8 KM पहले ही बारातियों को ट्रक ने रौंदा, SUV कार में चिपक गए थे शव
AajTak
Rajasthan Barmer News: राजस्थान में बारात में शामिल होने के लिए जा रहे एक ही परिवार के एसयूवी कार सवार 8 लोगों की सड़क हादसे में दर्दनाक तरीके से मौत हो गई. कार को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी थी.
राजस्थान के बाड़मेर जिले में बीती रात भीषण सड़क हादसे में 2 बच्चों समेत 8 बारातियों की दर्दनाक मौत हो गई थी. दो लोग गंभीर रूप से घायल भी हो गए थे. ट्रक और एसयूवी कार के बीच टक्कर के बाद हुआ यह हादसा इतना भयावह था कि दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी में मृतकों के शव बुरी तरह फंसे गए थे.
बारात में शामिल जालौर जिले का सांचौर निवासी एक परिवार एसयूवी कार में सवार होकर गुडामालानी के लिए रवाना हुआ था. लेकिन शादी की जगह पहुंचने से 8 किलोमीटर पहले ही तेज रफ्तार ट्रक और एसयूवी कार की जबरदस्त तरीके से भिड़ंत हो गई. बाराती कार में बुरी तरह फंसे रह गए और ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया. हादसे में 6 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. वहीं, 4 लोगों को लिए अस्पताल ले जाया गया, जिसमें से 2 लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई.
पुलिस के अनुसार, बारात में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के लोग कार में सवार होकर जा रहे थे. इसी दौरान गुड़ामालानी के बाटा गांव के पास ट्रक की चपेट में एसयूवी कार आ गई. इस दौरान पीछे दूसरे वाहन में चल रहे बारातियों ने दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी में फंसे लोगों को बाहर निकालने की कोशिश की. टक्कर इतनी भीषण थी कि कार सामने की तरफ से बुरी ताह पिचक चुकी थी. इसमें बुरी तरह फंस चुके कराह रहे थे, जबकि कुछ ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था.
घटना की जानकारी मिलने पर बाड़मेर की पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे. कड़ी मशक्कत के बाद एक के बाद एक सभी घायलों को बाहर निकाला गया और अस्पताल के लिए रवाना किया गया. वहीं, मृतकों के शवों को भी निकालकर अस्पताल की मोर्चुरी में रखवाया गया, जिन्हें पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया.
उधर, जैसे ही शादी की खुशियों में डूबे परिवार को इस दर्दनाक हादसे का पता चला तो पूरी खुशियां मातम में बदल गईं. घर पर महिलाओं के बीच कोहराम मच गया. सभी मरने वालों की उम्र 12 से 40 साल के बीच थी.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










