
8 एकड़ जमीन, 2 प्लॉट, लाखों रुपए...बहन के लिए साले ने जीजा का फिल्मी स्टाइल में कराया अपहरण
AajTak
Crime News: दिल्ली से सटे फरीदाबाद में अपहरण का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां पेशे से वकील एक साले ने अपनी बहन की खातिर जीजा का अहरण कर लिया. ये मामला एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर, प्रॉपर्टी और पैसों से जुड़ा हुआ है. पीड़ित की प्रेमिका की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपियों को गिफ्तार कर लिया है.
एक पुरानी कहावत है कि हर फसाद की जड़ "जर, जोरू और जमीन" होती है. यहां 'जर' का मतलब धन और 'जोरू' का मतलब स्त्री से है. दिल्ली से सटे फरीदाबाद में हुई एक सनसनीखेज वारदात इसी कहावत के इर्द-गिर्द घूमती है. यहां पेशे से वकील एक साले ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर अपने ही जीजा का अपहरण कर लिया. अपहरण की पूरी साजिश फिल्मी तरीके से की गई. अपहरणकर्ता पीड़ित को लेकर दिल्ली-एनसीआर से दूर मोहाली में पहुंच गए. लेकिन पीड़ित की प्रेमिका ने पुलिस को सूचित कर दिया. फरीदाबाद पुलिस ने लंबी जांच और खोजबीन के बाद आखिरकार पीड़ित को सकुशल बरामद कर लिया. सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है.
जानकारी के मुताबिक, फरीदाबाद के सेक्टर 16 के रहने वाले राजकुमार के पास काफी ज्यादा प्रॉपर्टी है. उसके पास पुश्तैनी जमीन भी थी. उसकी जमीन जहां पर है वहां प्रबंधन एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (आईएमटी) का निर्माण होना था, जिसके लिए जमीन की जरूरत थी. संस्थान ने महंगे दाम पर राजकुमार की जमीन खरीद ली. इस डील में उसे काफी पैसे मिले, जिससे उसने दूसरी जगह आठ एकड़ जमीन और फरीदाबाद में ही दो प्लॉट खरीद लिए. जैसा कि ज्यादातर लोगों के साथ होता है. पैसा आते ही दिमाग खराब हो जाता है. राजकुमार के साथ भी वही हुआ. अब उसे घर में रहना और घर का खाना अच्छा नहीं लगता था. इसी दौरान एक दूसरी महिला से उसके संबंध बन गए.
साले ने जीजा के लिए रची ऐसी खौफनाक साजिश
राजकुमार अपनी पत्नी को छोड़कर दूसरी महिला के साथ रहने लगा. कुछ दिनों बाद उसने उसके साथ कोर्ट मैरिज कर लिया. उसके साले विनय को जब ये बात पता चली तो वो बेहद नाराज हुआ. विनय पेशे से वकील है और चंडीगढ़ हाईकोर्ट में प्रैक्टिस करता है. उसने कानूनी धौंस दिखाकर राजकुमार से आठ एकड़ जमीन अपनी बहन के नाम करा दिया. उससे पैसे भी दिलाए, लेकिन मामला दोनों प्लॉट पर आकर अटक गया. राजकुमार न तो उस महिला को छोड़ना चाहता था, न ही प्लॉट देना चाहता था. विनय की धमकी के डर से उसने हाईकोर्ट में प्रोटेक्शन के लिए फाइल लगा दी. इसकी सुनवाई 17 अक्टूबर को होनी थी. इससे पहले विनय साजिश रच डाली, जिसमें राजकुमार फंस गया.
योगेश ने लालच देकर राजकुमार को ऐसे फंसाया
विनय का एक दोस्त नरवीर फरीदाबाद कोर्ट में प्रैक्टिस करता है. उसने उसके साथ मिलकर अपहरण की पूरी साजिश रची. इसके लिए उम्रकैद की सजा काट रहे पेरोल पर बाहर आए एक अपराधी योगेश को राजकुमार का किराएदार बनाकर भेजा गया. योगेश ने कुछ ही दिनों में राजकुमार से दोस्ती गांठ ली. इसके बाद वारदात में शामिल होने वाले सभी लोगों ने एक-एक राजकुमार के घर आकर उसकी पहचान कर ली. एक दिन योगेश ने राजकुमार से कहा कि उसका एक रिश्तेदार फरीदाबाद से दिल्ली शिफ्ट हो रहा है. अपने फर्नीचर के सामान सस्ते दामों पर बेंच रहा है. यदि उसे सोफे और बेड की जरूरत हो तो जाकर ले सकता है. राजकुमार की दूसरी पत्नी को लालच आ गया. उसने हामी भर दी.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










