
8वीं पास चपरासी की नौकरी के लिए पहुंचे हजारों बीटेक, एमटेक पास नौजवान
AajTak
हरियाणा में पानीपत कोर्ट में चपरासी के 13 पद निकले थे. 13 पदों के लिए 27 हजार युवा इंटरव्यू देने पहुंचे. यानी औसत एक पद के लिए 2076 युवा संघर्ष करने पहुंचे. वहीं, देश में हर साल 15 लाख बच्चे इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल करते हैं लेकिन दावा है 2.5 लाख को ही योग्यता मुताबिक नौकरी मिल पाती है.
उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, बिहार समेत कई राज्यों में युवा बड़ी डिग्री लेने के बाद भी योग्यता से कहीं कम की नौकरी पाने के लिए संघर्तेषरत रहते हैं. यही हाल देश की राजधानी से सटे हरियाणा के नौजवानों का भी है. यहां के उच्च शिक्षा प्राप्त नौजवान भी छोटी सी नौकरी के लिए आवेदन कर है. आपको जानकर हैरानी होगी कि यहां चपरासी की नौकरी के लिए आवेदन करने को हजारों बीटेक एमटेक पास नौजवान पहुंचे थे. जहां नौजवानों के कंधे पर भारत का भविष्य बताकर राजनेता सत्ता हासिल करते हैं. वहीं नौजवानों के लिए धरातल की तस्वीर बिलकुल उलट है. हाल ही में आठवीं पास योग्यता वाली चपरासी की ग्रुप डी वाली नौकरी निकली थी. जिसके के लिए कई बीए, एमए, बीटेक पास नौजवानों आवेदन किया और घंटों इंटरव्यू के लिए अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए. दरअसल, हरियाणा में पानीपत कोर्ट में चपरासी के 13 पद निकले थे. 13 पदों के लिए 27 हजार युवा इंटरव्यू देने पहुंचे. यानी औसत एक पद के लिए 2076 युवा संघर्ष करने पहुंचे. वहीं, देश में हर साल 15 लाख बच्चे इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल करते हैं लेकिन दावा है 2.5 लाख को ही योग्यता मुताबिक नौकरी मिल पाती है.More Related News

Aaj 17 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 17 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि सुबह 09.23 बजे तक फिर चतुर्दशी तिथि, शतभिषा नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 3.30 बजे से शाम 5 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.












