
7th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में हो जाएगा बंपर इजाफा, अगर बजट में हुए ये 3 ऐलान
AajTak
Budget 2023: सरकारी कर्मचारियों (Government Employees) को उम्मीद है कि आम बजट में सरकार उनकी मांगों को शामिल करेगी. वो लंबे समय से 18 महीने के बकाया डीए के भुगतान का इंतजार कर रहे हैं. इसके अलावा भी उनकी कई मांगे हैं.
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) एक फरवरी को आम बजट (Budget 2023) पेश करेंगी. हर बार की तरह इस बार भी सरकारी कर्मचारियों (Government Employees) को बजट से कई उम्मीदें हैं. अगर सरकार बजट में कर्मचारियों की तीन मांगों को मान लेती है, तो उनकी सैलरी में जोरदार बढ़ोतरी होगी. इसमें केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में बढ़ोतरी, बकाया डीए का भुगतान और फिटमेंट फैक्टर में इजाफा शामिल है. कर्मचारियों को उम्मीद है कि सरकार इन तीन चीजों को आने वाले बजट (Budget 2023) में शामिल करेगी.
18 महीने के बकाया डीए का भुगतान
बढ़ती महंगाई से निपटने के लिए सरकार केंद्रीय कर्मचारियों को थोड़ी राहत दे सकती है. कर्मचारियों की पहली मांग 18 महीने के बकाया डीए का भुगतान की है. कर्मचारी लंबे समय से इसके भुगतान की मांग कर रहे हैं. कोरोना महामारी के दौरान सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों का डीए 18 महीने के लिए होल्ड कर दिया था. कर्मचारी लगातार बकाया डीए राशि की भुगतान की मांग कर रहे हैं. केंद्रीय कर्मचारियों का जनवरी 2020 से जून 2021 तक का DA पेंडिंग है.
फिटमेंट फैक्टर
केंद्रीय कर्मचारी लंबे समय से फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor) को बढ़ाने की मांग कर रहे हैं. अगर फिटमेंट फैक्टर को सरकार बढ़ाती है, तो कर्मचारियों की न्यूनतम सैलरी में बढ़ोतरी होगी. उनकी सैलरी 18,000 रुपये से बढ़कर 26,000 रुपये हो जाएगी. यानी न्यूनतम सैलरी में सीधे 8,000 रुपये की बढ़ोतरी हो जाएगी. केंद्रीय कर्मचारी सरकार से फिटमेंट फैक्टर को 2.57 फीसदी से बढ़ाकर 3.68 फीसदी करने की मांग कर रहे हैं.
डीए में इजाफे की उम्मीद

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दबाव के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी का एक हिस्सा 6 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. हालांकि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. वहीं सरकार ने मेडिकल स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. विधायक योजनाओं की सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का कहना है कि हालात सुधरने पर रोकी गई राशि वापस दी जाएगी.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.







