
7640 करोड़ रुपये की आय पर देना चाहता हूं टैक्स, ठग सुकेश चंद्रशेखर ने वित्त मंत्री सीतारमण को लिखी चिट्ठी
AajTak
करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी मामले में जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को चिट्ठी लिखी, जिसमें उन्होंने 2024-25 में अपनी कंपनियों द्वारा वैश्विक स्तर पर की गई कमाई का खुलासा किया और टैक्स जमा करने की इजाजत मांगी. सुकेश ने खुद को एक गौरवान्वित भारतीय बताते हुए पीएम मोदी की तारीफ की और बकाया टैक्स के निपटान के प्रति अपनी इच्छा जाहिर की.
करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी मामले में पिछले 9 साल से जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को एक चिट्ठी लिखी है. इस चिट्ठी में उसने अपने इनकम का खुलासा किया और हजारों करोड़ रुपये टैक्स के रूप में जमा करने के लिए इजाजत मांगी है. सुकेश ने अपनी चिट्ठी में बताया कि 2024-25 में उसकी कंपनियों ने वैश्विक स्तर पर 22,410 करोड़ रुपये की कमाई की, पर्सनल इनकम 7,640 करोड़ रुपये का है, और वह टैक्स जमा करना चाहता है.
सुकेश ने अपनी चिट्ठी में लिखा है, "एलएस होल्डिंग्स इंटरनेशनल और स्पीड गेमिंग कॉर्पोरेशन के रूप में मेरा बिजनेस है. ये कंपनियां अमेरिका के नेवादा और ब्रिटेन के वर्जिन आइलैंड में रजिस्टर्ड है. ये एक ऑनलाइन/ऑफलाइन गेमिंग, सट्टेबाजी का बिजनेस है, जो 2016 से रजिस्टर्ड और प्रोफिटेबल है."
यह भी पढ़ें: 'मेरे बाहर आने का इंतजार करो, दुनिया हमको साथ देखेगी', जैकलिन के नाम सुकेश चंद्रशेखर का क्रिसमस मैसेज
22 हजार करोड़ से ज्यादा की कमाई, 7,640 करोड़ रुपये पर्सनल इनकम
सुकेश चंद्रशेखर ने अपनी चिट्ठी में कहा, "कंपनियों ने वर्ष 2024 में 2.70 बिलियन अमेरिकी डॉलर (22,410 करोड़ रुपये) का कारोबार किया है. ये बिजनेस अमेरिका, स्पेन, ब्रिटेन, हांगकांग और दुबई में सक्रीय हैं. अमेरिकी कानूनों और ब्रिटिश कानूनों के मुताबिक, टैक्स जमा करने और अन्य अनुपालन के बाद मेरा पर्सनल इनकम 7,640 करोड़ रुपये बनता है."
पीएम मोदी को बताया 'ग्रेट लीडर'

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










