75 साल की महिला ने सड़क पर हमलावर को किया परास्त, मिले 7 करोड़, पूरे पैसे किए दान
AajTak
अमेरिका में कोरोना के कहर के बाद से ही एशियन-अमेरिकन समुदाय पर लगातार हमले हो रहे हैं. कुछ समय पहले ही जायो जेन शी नाम की 75 साल की महिला पर सैन फ्रैंसिस्को में हमला हुआ था. इस महिला पर एक शख्स ने घूंसा जड़ा था जिसके बाद महिला ने भी बोर्ड से उसे मारा था. इस महिला पर हमले का वीडियो भी काफी वायरल भी हुआ था.
अमेरिका में कोरोना के कहर के बाद से ही एशियन-अमेरिकन समुदाय पर लगातार हमले हो रहे हैं. कुछ समय पहले ही जायो जेन शी नाम की 75 साल की महिला पर सैन फ्रैंसिस्को में हमला हुआ था. इस महिला पर एक शख्स ने घूंसा जड़ा था जिसके बाद महिला ने भी बोर्ड से उसे मारा था. इस महिला पर हमले का वीडियो भी काफी वायरल भी हुआ था. (स्क्रीनग्रैब/ Dennis O' Donnell) इस वीडियो के वायरल होने के बाद कई लोग महिला की मदद के लिए सामने आए थे और उनके मेडिकल खर्च के लिए 1 मिलियन डॉलर्स यानी लगभग 7 करोड़ की राशि ऑनलाइन डोनेट की गई थी. हालांकि इस महिला ने इस धनराशि को लेने से मना कर दिया है और उसने इस आर्थिक सहायता को एशियन-अमेरिकन समुदाय के उद्धार में लगाना चाहती हैं. (स्क्रीनग्रैब/ Dennis O' Donnell) फंड जुटाने वाली वेबसाइट गोफंडमी पर एक शख्स ने इस मामले को लेकर अपडेट दिया है. जॉन चेन नाम के इस व्यक्ति ने अपडेट में लिखा कि इस महिला ने साफ तौर पर बताया है कि ये मुद्दा उनकी तकलीफ से कहीं ज्यादा बड़ा है और वे इसे एशियन-अमेरिकन समुदाय के खिलाफ एक्टिव हुए नस्लभेद को खत्म करने में इस्तेमाल कराने को लेकर प्राथमिकता देंगी. (स्क्रीनग्रैब/ Dennis O' Donnell)More Related News

Aaj 17 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 17 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि सुबह 09.23 बजे तक फिर चतुर्दशी तिथि, शतभिषा नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 3.30 बजे से शाम 5 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.












