
72 साल की वो महिला, जिसने जिंदगी भर कई महिलाओं को मारा, अभी जेल में भी नहीं आ रही बाज
AajTak
दर्जन भर से भी ज्यादा लड़कियों की बेरहमी से हत्या करने वाली सीरियल किलर रोज वेस्ट जेल में भी बाज नहीं आ रही है. 72 साल की हो चुकी इस सीरियल किलर का जेल में बंद महिलाओं में भी काफी खौफ है. जबकि, उनमें से कई महिलाएं खुद दुर्दांत अपराधी या हत्यारिन रह चुकी हैं. जानते हैं क्या है इस सीरियल किलर की कहानी?
ब्रिटेन की जेल में बंद आजीवन कारावास की सजा काट रही एक सीरियल किलर इन दिनों चर्चा में है. क्योंकि उसे जेल में मिलने वाली सुविधाएं लौटा दी गई. पहले ये छीन ली गई थी, क्योंकि उसे अपनी साथी कैदी का यौन उत्पीड़न का दोषी पाया गया था. इस सीरियल किलर का नाम रोज वेस्ट है. साथी कैदी का यौन उत्पीड़न करने के बावजूद रोज ने अपनी जेल की सुविधाएं वापस हासिल कर ली हैं - क्योंकि उसके अधिकारियों ने पुलिस को बुलाने से इनकार कर दिया था.
द सन की रिपोर्ट के मुताबिक, रोज वेस्ट की उम्र 72 साल है. इसने 20 साल की एक महिला कैदी को बहला-फुसलाकर उसका फायदा उठाया. लेकिन न्याय अधिकारियों ने इस यौन हमले को पुलिस के पास भेजने का विकल्प नहीं चुना. इसलिए रोज वेस्ट को अब टीवी और डीवीडी देखने सहित अन्य सुविधाएं बहाल कर दी गई हैं. घटना के बाद ऑब्जर्वेशन में उसके नरम व्यवहार की वजह से उसे सुविधाएं लौटा दी गईं.
रोज वेस्ट ब्रिटेन के सबसे क्रूर सीरियल किलर में से एक, 'हाउस ऑफ हॉरर्स' की राक्षसी कहा जाता है. उसने अपने पति फ्रेड के साथ मिलकर 20 साल के दौरान अनगिनत कम उम्र की युवतियों की हत्या की. हत्या से पहले उन्हें यातनाएं दीं और उनके साथ यौन दुर्व्यवहार किया गया. रोज पर कम से कम 10 ज्ञात महिलाओं की हत्या के आरोप लगे थे. रोज की यह आदत जेल में भी खत्म नहीं हुई है. जेल में भी उस पर महिला कैदियों ने यौन हमला करने के आरोप लगाए हैं.
जेल में माफिया बॉस की बेटी को बनाया था निशाना रोज वेस्ट ने 1996 में जेल में बंद एक खतरनाक माफिया बॉस की बेटी मारिसा मेरिको को निशाना बनाया था. तब मेरिसा 26 साल की थी. दोनों एचएमपी डरहम जेल में एक साथ सजा काट रही थीं. मारिसा मेरिको इटली के सबसे खतरनाक माफिया संगठनों में से एक की प्रमुख हस्ती रही है.
पिछले हफ्ते जब द सन ने खुलासा किया कि कैसे 72 साल की वेस्ट ने हफ्तों तक बहला-फुसलाकर एक महिला को उसकी जेल की कोठरी में यौन उत्पीड़न किया. इस खबर को सुन मरिसा मारिसा का खून खौल उठा है और उसने गुस्से में बताया कि रोज वेस्ट उतनी ही खतरनाक है जितनी कि वह पहले दिन जेल में आई थी. इससे पता चलता है कि पिछले 30 सालों में उसमें कुछ भी नहीं बदला है. वह एक विकृत मानसिकता वाली महिला है.
मेरिसा ने बताया कि आपको मालूम होना चाहिए कि मैं संगठित अपराध और माफिया बॉस होने की वजह से जेल में थी. यह कोई मामूली अपराध नहीं था. ज्यादातर लोग मुझसे पंगा लेने के बारे में सोचते तक नहीं थे, लेकिन रोज ऐसी नहीं थी. उसे कोई परवाह नहीं थी. उसने मुझ पर भी यौन हमले की कोशिश की थी. मैं भी रोज का शिकार बन सकती थी. इससे समझा जा सकता है कि यह महिला कितनी खतरनाक सीरियल किलर होगी.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.










