
72 की उम्र में बेटे ने पूरा किया ग्रेजुएशन, छलक पड़े 98 साल की मां के आंसू!
AajTak
खास बात यह है 72 साल के शख्स को ग्रेजुएशन की डिग्री उनकी 98 वर्षीय मां के सामने मिली. इस दौरान मां-बेटे दोनों भावुक हो गए. शख्स ने अपनी का सपना पूरा कर दिया. हायर स्टडीज कंप्लीट करने वाले वो खानदान के इकलौते सदस्य हैं.
पढ़ाई-लिखाई की कोई उम्र नहीं होती. 72 साल के एक शख्स ने इस बात को सच साबित कर दिखाया. उन्होंने उम्र के इस पड़ाव में ग्रेजुएशन कंप्लीट किया. खास बात यह है शख्स को ग्रेजुएशन की डिग्री उनकी 98 वर्षीय मां के सामने मिली. इस दौरान मां-बेटे दोनों भावुक हो गए. मामला जॉर्जिया का है.
रिपोर्ट के मुताबिक, 72 साल की उम्र में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल करने वाले शख्स का नाम सैम कैपलन है. इसको लेकर हाल ही में उन्होंने अपना अनुभव शेयर किया, जिसे सुनकर यूजर्स हैरान रह गए. उनकी कहानी सोशल मीडिया पर चर्चा में है. उन्होंने 1969 में पढ़ाई छोड़ी थी. इसके 50 साल बाद फिर कॉलेज में एडमिशन लिया.
कैपलन ने बताया कि एक दिन कार ड्राइव करते वक्त रेडियो पर सुना था कि एक यूनिवर्सिटी ऐसी डिग्री दे रही है, जिसे लेने के लिए उम्र की कोई बाध्यता नहीं है. इसी के बाद ग्रेजुएशन करने करने का ख्याल आया. कैपलन के घर में कोई भी ग्रेजुएट नहीं था. ये चीज उन्हें खटक रही थी. ऐसे में उन्होंने 2019 में Gwinnett College में दाखिला ले लिया. चार साल बाद उन्होंने ग्रेजुएशन कंप्लीट भी कर लिया.
बीते गुरुवार कैपलन को ग्रेजुएशन की डिग्री मिली. इस दौरान वो भावुक हो गए. क्योंकि डिग्री लेते वक्त उनकी 98 साल की मां भी वहां मौजूद थीं. उनकी आंखों में खुशी के आंसू थे. कैपलन ने अपनी मां का सपना पूरा कर दिया था. हायर स्टडीज कंप्लीट करने वाले वो खानदान के इकलौते सदस्य हैं.
कैपलन ने अभी मैंने सिनेमा और मीडिया आर्ट में डिग्री हासिल की है. उनका सपना स्टोरी राइटर बनने का है. लिखने-पढ़ने के शौकीन कैपलन अब इसी दिशा में आगे बढ़ने पर फोकस कर रहे हैं. अपने अनुभव को शेयर करते हुए कैपलन ने कहा- शुरु में नर्वस था. लेकिन पढ़ाई का यह सफर बहुत रोमांचक रहा. कुछ चुनौती भरा भी. फिलहाल, खुद पर गर्व महसूस हो रहा है. उनकी कहानी पर यूजर्स का कहना है कि कैपलन की कहानी उन सभी के लिए प्रेरणा है जो मानते हैं कि अपने सपनों को पूरा करने के लिए अब बहुत देर हो चुकी है. अधिकांश यूजर्स उनके जज्बे की तारीफ कर रहे हैं और लोगों को उनसे सीख लेने की सलाह दे रहे हैं.

चीनी मार्केट की शक्ल लगभग दो साल बाद बदल गई है. 2024 में BYD ने फॉक्सवैगन को पीछे छोड़ा था और 2025 में भी कंपनी चीनी मार्केट की टॉप कार सेलिंग ब्रांड बनी रही. हालांकि, 2026 की शुरुआत कुछ अलग हुई है. फॉक्सवैगन दोबारा चीनी मार्केट में टॉप सेलिंग ब्रांड बन गया है. कंपनी ने तमाम चीनी ब्रांड्स को पीछे छोड़ दिया है.

Aaj 17 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 17 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि सुबह 09.23 बजे तक फिर चतुर्दशी तिथि, शतभिषा नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 3.30 बजे से शाम 5 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











