
71st National Films Awards: SRK-विक्रांत मैसी बेस्ट एक्टर, 'कटहल' बेस्ट हिंदी फिल्म... नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स का ऐलान, देखें पूरी लिस्ट
AajTak
नेशनल अवॉर्ड पाने वालों की लिस्ट में इस साल रानी मुखर्जी और विक्रांत मैसी शामिल हैं. दोनों को अपनी फिल्मों 'मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे' और '12वीं फेल' के लिए सराहना मिली थी. हालांकि शाहरुख खान ने इस बार फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया है. उन्हें फिल्म 'जवान' के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला.
1 अगस्त को भारत के सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड्स में से एक नेशनल अवॉर्ड्स का ऐलान हुआ. नेशनल अवॉर्ड्स की ज्यूरी ने सूचना और प्रसारण विभाग के मंत्री अश्विनी वैष्णव और राज्य मंत्री डॉक्टर एल मुरुगन को इससे जुड़ी रिपोर्ट सबमिट की थी. इसके बाद जूरी ने शाम 6 बजे मीडिया के लिए रखी प्रेस कॉन्फरेंस में विजेताओं का ऐलान किया. नेशनल अवॉर्ड में बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड रानी मुखर्जी को मिला तो वहीं, शाहरुख खान और विक्रांत मैसी ने बेस्ट एक्टर के नेशनल अवॉर्ड जीते. इसके अलावा फिल्म '12वीं फेल' को बेस्ट फीचर फिल्म का अवॉर्ड मिला.
बेस्ट एक्ट्रेस और एक्टर के लिए रानी मुखर्जी और विक्रांत मैसी का नाम सबसे आगे चल रहा था. हालांकि बीच में शाहरुख खान ने बड़ा सरप्राइज फैंस को दे दिया. उन्हें अपनी फिल्म 'जवान' के लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला है. ये शाहरुख खान, रानी मुखर्जी और विक्रांत मैसी तीनों ही का पहला नेशनल अवॉर्ड है. तीनों एक्टर के अलावा सान्या मल्होत्रा की फिल्म 'कटहल' को बेस्ट हिंदी फिल्म का अवॉर्ड मिला. रणबीर कपूर स्टारर डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म 'एनिमल' ने साउंड डिजाइन और बैकग्राउंड स्कोर की कैटेगरी में अवॉर्ड्स अपने नाम किए. इसके अलावा अदा शर्मा की फिल्म 'द केरल स्टोरी' के लिए डायरेक्टर सुदीप्तो सेन ने बेस्ट डायरेक्शन का अवॉर्ड जीता. विक्की कौशल स्टारर फिल्म 'सैम बहादुर' को बेस्ट मेकअप और कॉस्ट्यूम का अवॉर्ड मिला.
फीचर फिल्म
स्पेशल मेंशन - एनिमल
बेस्ट रीजनल फिल्म - पाई तांग
बेस्ट तेलुगू फिल्म - भागवत केसरी

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कॉलेज पॉलिटिक्स से सियासी सफर का आगाज किया था. मुख्य धारा की राजनीति के डेब्यू चुनाव में हिमंत को हार का सामना करना पड़ा था. दूसरे प्रयास में पहली जीत का स्वाद चखने वाले हिमंत न सिर्फ असम की सत्ता के शीर्ष पर काबिज हुए, बल्कि पूर्वोत्तर पॉलिटिक्स की धुरी बनकर भी उभरे.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन हुई हत्या के बाद पैदा हुए तनाव को देखते हुए ईद-उल-फितर से पहले सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी, फ्लैग मार्च और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग तेज कर दी है. हाई कोर्ट ने भी पुलिस को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि हालात किसी भी सूरत में बिगड़ने नहीं चाहिए और शांति बनाए रखना प्राथमिकता होनी चाहिए.











