
70 साल के अरबपति सातवीं बार बने पिता, 39 साल की पत्नी ने दिया बेटी को जन्म
AajTak
अरबपति ने कहा कि मेरी पत्नी इतनी खुश थी कि उसकी आंखों से आंसू छलक पड़े. कपल ने बेटी के जन्म को अपने जीवन के सबसे खूबसूरत पलों में से एक के रूप में वर्णित किया है. इससे पहले पत्नी ने 2021 में एक बेटे को जन्म दिया था.
70 साल के एक अरबपति सुर्खियों में हैं. वो सातवीं बार पिता बने हैं. उनकी 39 वर्षीय पत्नी ने हाल ही में एक बच्ची को जन्म दिया. कपल ने सोशल मीडिया पर बच्ची की तस्वीरें शेयर की हैं, जो अब वायरल हो रही हैं. उनके चाहने वाले उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं.
डेली स्टार के मुताबिक, 27 मार्च को ब्रिटिश बिलेनियर और मोबाइल फोन रिटेलर कंपनी Phones4u के को-फाउंडर जॉन कॉडवेल के घर बेटी का जन्म हुआ. उनकी पत्नी मोडेस्टा वेस्निआस्काइट दूसरी बार मां बनीं. मोडेस्टा लिथुआनिया 2008 ओलंपिक में भाग ले चुकी हैं.
ब्रिटेन के स्टैफर्डशायर में रहने वाले कॉडवेल ने बताया कि बेटी का नाम साबेला स्काई रखा गया है. उन्होंने कहा कि मेरी पत्नी मोडेस्टा इतनी खुश थी कि उसके आंसू छलक पड़े. कपल ने बेटी के जन्म को अपने जीवन के सबसे खूबसूरत पलों में से एक के रूप में वर्णित किया. इससे पहले मोडेस्टा ने 2021 में बेटे विलियम जॉन को जन्म दिया था.
स्टोक लाइव की रिपोर्ट के मुताबिक, कॉडवेल पहले से ही 42 साल की रिबका, 34 साल की लिब्बी, 25 साल की रूफस, 20 साल की स्कारलेट और 18 साल के जैकोबी के पिता हैं. ये बच्चे उनकी पहली पत्नी से हैं.
बता दें कि जॉन कॉडवेल अरबों रुपये की संपत्ति के मालिक हैं. वह करीब 80 करोड़ के आलीशान महलनुमा घर में रहते हैं. उनके पास लग्जरी गाड़ियों का काफिला है. वह फैशन, रियल एस्टेट और अन्य उद्योगों में भी निवेश करते हैं. उन्होंने अपनी 70 फीसदी संपत्ति दान में देने का संकल्प लिया है.

उत्तर कोरिया के हालिया चुनावों में किम जोंग उन को लगभग 100% के करीब वोट मिले, जिसने दुनियाभर का ध्यान खींच लिया. जहां ज्यादातर लोकतंत्रों में कड़ी टक्कर देखने को मिलती है, वहीं इतने एकतरफा नतीजों ने सोशल मीडिया पर बहस और मीम्स की बाढ़ ला दी. लोग इन आंकड़ों को लेकर मजाक करते नजर आए और इसे '100 में 100 नंबर' जैसा रिजल्ट बताया.

Honda ने भारतीय बाजार में अपनी अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार की टेस्टिंग को शुरू कर दिया है. कंपनी ने पिछले साल इस कार का कॉन्सेप्ट दिखाया था. जीरो अल्फा को भारत के लिए तैयार किया जा रहा है. इस इलेक्ट्रिक SUV को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है. इसमें कार से जुड़ी कुछ खास जानकारियां भी सामने आई हैं. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.











