
7.5 करोड़ कैश, 2.5 किलो सोना और करोड़ों की संपत्ति... पंजाब के 'घूसखोर' IPS अफसर का 'काला साम्राज्य' बेनकाब
AajTak
पंजाब में सीबीआई ने रोपड़ रेंज के डीआईजी रहे हरचरण सिंह भुल्लर को घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया. उनके घर से 7.5 करोड़ रुपए कैश, 2.5 किलो सोना, 26 लग्जरी घड़ियां, विदेशी शराब की 108 बोतलें, मर्सिडीज-ऑडी की चाबियां और 50 बेनामी संपत्तियों के दस्तावेज बरामद हुए हैं. उनको न्यायिक हिरासत में भेजा गया है.
पंजाब पुलिस के एक डीआईजी के घर पर सीबीआई छापे के बाद जो खुलासा हुआ, उसे हर किसी को हैरान कर दिया. सीबीआई ने रोपड़ रेंज के डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर को रिश्वतखोरी के एक मामले में रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया.
इस दौरान उनके घर पर तलाशी में 7.5 करोड़ रुपए नकद, करीब 2.5 किलो सोने के जेवरात, रोलेक्स और राडो जैसी ब्रांडेड 26 लग्जरी घड़ियां, चार हथियार, 17 कारतूस, 108 विदेशी शराब की बोतल, मर्सिडीज और ऑडी कार की चाबियां, बैंक अकाउंट्स के दस्तावेज और 50 बेनामी संपत्तियों के कागजात मिले.
सीबीआई ने ये कार्रवाई उस वक्त की जब डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर मोहाली स्थित अपने दफ्तर में एक स्क्रैप कारोबारी से 8 लाख रुपए की रिश्वत ले रहे थे. कारोबारी ने शिकायत में बताया था कि डीआईजी उसके खिलाफ दर्ज एक पुराने केस को सेवा-पानी के नाम पर हर महीने लाखों रुपए लेकर सुलझाने का वादा कर रहे थे.
फतेहगढ़ साहिब जिले के मंडी गोबिंदगढ़ के स्क्रैप कारोबारी आकाश बत्ता ने सीबीआई को बताया कि उसके खिलाफ नवंबर 2023 में दर्ज एफआईआर को रफा-दफा करने के लिए बिचौलिए के जरिए रकम की मांगी गई थी.
सीबीआई ने शिकायत की सत्यता जांचने के लिए जाल बिछाया. जांच के दौरान डीआईजी और उनके बिचौलिए के बीच वॉट्सएप कॉल की पुष्टि हुई, जिसमें रिश्वत की रकम तय की जा रही थी.
10 दिन की निगरानी के बाद सीबीआई ने गुरुवार को जाल बिछाया और जब कारोबारी ने 8 लाख की रिश्वत में से 5 लाख की पहली किस्त सौंपी, तभी डीआईजी को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया. सीबीआई ने उनको शुक्रवार को चंडीगढ़ की विशेष अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. उनकी सीबीआई रिमांड की मांग नहीं की गई.

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.










