
7 से 20 अप्रैल तक देशभर में बीजेपी चलाएगी सामाजिक न्याय पखवाड़ा, जेपी नड्डा ने कार्यक्रम को सफल बनाने की बनाई रणनीति
ABP News
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने टीम के सभी राष्ट्रीय महासचिवों की साथ बैठक कर पूरे पखवाड़े भर चलने वाले कार्यक्रम को सफल बनाने की रणनीति बनाई.
केंद्र सरकार द्वारा चलाये जा रहे 14 कार्यक्रमों के लाभार्थियों तक लोकल स्तर पर पहुंचने की कवायद तेज हो गई है. 6 अप्रैल को बीजेपी स्थापना दिवस के अगले ही दिन से शुरू हो रहे इस कार्यक्रम के जरिए बीजेपी के कार्यकर्ता समाज के गरीब, वंचित, शोषित खासकर दलित और पिछड़े वर्ग के बीच पहुंचेंगे.
बीजेपी ने जिला स्तरीय टीम बनाकर लोकल विधायक, सांसद, जनप्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारियों की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं. इन कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के आदेश पर सभी राज्यों के बीजेपी अध्यक्षों को 31 मार्च को पत्र लिखा है. साथ ही 4 अप्रैल को शाम में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपनी टीम के सभी राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक कर पूरे पखवाड़े भर चलने वाले इस कार्यक्रम को सफल बनाने की रणनीति बनाई.

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












