
7 समझौतों पर मुहर, सबसे बड़ा सम्मान और संकट में सहयोग पर आभार... श्रीलंका में PM मोदी की वाहवाही
AajTak
भारत-श्रीलंका के बीच दोस्ती को नई उड़ान मिली है. पीएम मोदी और राष्ट्रपति दिसानायके की मौजूदगी में शनिवार को कोलंबो में रक्षा-सूचना-तकनीक समेत 7 समझौतों पर मुहर लगी है. श्रीलंका में पीएम मोदी को मित्र विभूषण मेडल से सम्मानित किया गया. पीएम मोदी ने श्रीलंका की जनता और सरकार का आभार व्यक्त किया है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिन के श्रीलंका दौरे पर हैं. पड़ोसी देश में सत्ता परिवर्तन और संकट के बाद पीएम मोदी का यह पहला दौरा है. शनिवार को कोलंबो के प्रतिष्ठित इंडिपेंडेंस स्क्वायर पर पीएम मोदी का भव्य सेरेमोनियल स्वागत किया गया. उसके बाद पीएम मोदी और श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके के बीच द्विपक्षीय बातचीत हुई. जिसमें रक्षा, सूचना समेत सात बड़े समझौते हुए.
श्रीलंका ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को श्रीलंका 'मित्र विभूषण' से सम्मानित भी किया गया है. ये सम्मान उन देशों के राष्ट्रध्यक्षों को दिया जाता है, जिनके श्रीलंका के साथ दोस्ताना संबंध हैं. पीएम को यह विदेशियों को मिलने वाला सबसे बड़ा अवॉर्ड है. पीएम मोदी ने भी सम्मान मिलने पर खुशी जताई और कहा कि यह सभी देशवासियों का सम्मान है.
दिखी गजब की बॉन्डिंग
इससे पहले द्विपक्षीय बैठक में दोनों नेताओं ने गर्मजोशी से हाथ मिलाया. इस बैठक में विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर और एनएसए अजित डोवाल भी मौजूद रहे. पीएम मोदी और राष्ट्रपति दिसानायके ने लोगों का अभिवादन स्वीकार किया. दोनों नेताओं के बीच गजब की बॉन्डिंग भी देखने को मिली.
पीएम मोदी ने मछुआरों की रिहाई की मांग की
पीएम मोदी ने श्रीलंका से मछुआरों की रिहाई की मांग की और तमिलों को पूरा अधिकार देने की वकालत की. पीएम ने कहा, हमने मछुआरों की आजीविका से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा की. हम सहमत हैं कि हमें इस मामले में एक मानवीय अप्रोच के साथ आगे बढ़ना चाहिए. हमने मछुआरों को तुरंत रिहा किए जाने और उनकी बोट्स को वापस भेजने पर भी बल दिया. भारत और श्रीलंका के बीच सदियों पुराने आध्यात्मिक और आत्मीयता भरे संबंध हैं. मुझे यह बताते हुए अत्यंत खुशी है कि 1960 में गुजरात के अरावली में मिले भगवान बुद्ध के पुरावशेष को श्रीलंका में दर्शन के लिए भेजा जा रहा है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










