
7 महीने में निवेशकों का पैसा हुआ डबल; सालभर में इस शेयर पर 300% रिटर्न
AajTak
एक मिडकैप आईटी कंपनी के शेयर ने सालभर में 300% से ज्यादा का रिटर्न दिया है. जबकि इसी दौरान सेंसेक्स और निफ्टी की ग्रोथ क्रमश: 44% और 46% पर रही है. जानें क्या ये अब भी निवेश के लिए सही विकल्प है.
ऐसा लग रहा है मानो शेयर बाजार में इन दिनों पार्टी चल रही हो. तभी तो एक मिडकैप आईटी कंपनी के शेयर ने सालभर में 300% से ज्यादा का रिटर्न दिया है, जबकि 7 महीने में ही निवेशकों का पैसा डबल हुआ है. जानें क्या ये अब भी निवेश के लिए सही विकल्प है... (Photo : Getty) आईटी सेक्टर में काम करने वाली KPIT Technologies Ltd.का शेयर बीते एक साल में नई ऊंचाइयों पर पहुंच गया है. पिछले 12 महीने में इसका भाव 78.4 रुपये से बढ़कर 332.7 रुपये पर आ गया है. इस तरह इस शेयर पर सालभर का रिटर्न करीब 325% रहा है. (Photo : Getty) KPIT Technologies Ltd का शेयर सालभर में लगभग 325% चढ़ा है. लेकिन इसमें पिछले तीन महीने में ही 59% की बढ़त दर्ज की गई है. शुक्रवार को भी कंपनी का शेयर 6% चढ़कर 332.7 रुपये के ऑल-टाइम हाई भाव पर पहुंच गया. कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन भी 9,061.82 करोड़ रुपये का हो गया है. (Photo : Getty)
Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










