
7 छक्के, 20 बॉल पर फिफ्टी... ईशान किशन ने वार्म-अप में काटा गदर, संजू सैमसन की हुई ओपनिंग से छुट्टी!
AajTak
ईशान किशन ने न्य़ूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में बल्ले से शानदार फॉर्म दिखाया था. अब उन्होंने वार्म-अप मुकाबले में साउथ अफ्रीका के खिलाफ तूफानी बैटिंग कर फैन्स का भरपूर मनोरंजन किया.
टी20 वर्ल्ड कप से पहले भारतीय टीम ने अपना इकलौता वार्म-अप मुकाबाल साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेला है. 4 फरवरी (बुधवार) को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में हुए इस मुकाबले में विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने कमाल का प्रदर्शन किया. ईशान को इस मुकाबले में संजू सैमसन की जगह ओपनिंग करने के लिए भेजा गया था. ईशान ने शुरुआत से ही साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की जमकर खबर ली.
ईशान किशन ने सिर्फ 20 गेंदों पर अपनी फिफ्टी पूरी की. ईशान ने 53 रन बनाए, जिसमें सात छक्के और दो चौके शामिल रहे. यानी ईशान ने सिर्फ 3 रन दौड़ कर लिए. खास बात यह रही कि ईशान ने अर्धशतक जड़ते ही रिटायर्ड आउट होने का फैसला किया. चूंकि ये वार्म अप मुकाबला था, ऐसे में ईशान का फैसला सही था.
ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने मिलकर 5.4 ओवरों में 80 रनों की ओपनिंग साझेदारी की. इस दौरान दोनों बल्लेबाजों ने एनरिक नॉर्किया की जमकर खबर ली. पांचवें ओवर में नॉर्किया ने 29 रन (6,1,6,6,4,6) लुटाए, जिसमें 22 रन ईशान और 7 रन अभिषेक ने बनाए. अभिषेक 24 रन बनाकर रिटायर्ड आउट हुए.
संजू का कट गया पत्ता! ईशान किशन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में नंबर-3 पर बैटिंग करते हुए शानदार प्रदर्शन किया. तब उन्होंने एक शतक और एक अर्धशतक लगाया था. उस सीरीज में तिलक वर्मा भाग नहीं ले रहे थे. ऐसे में ईशान को इस क्रम पर मौका मिला. अब तिलक वर्मा के आने के बाद ईशान ओपनिंग करने उतरे, जबकि संजू सैमसन की ओपनिंग पोजीशन से छुट्टी हो गई.
भारत का स्क्वॉड: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, वॉशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा और कुलदीप यादव
साउथ अफ्रीका का स्क्वॉड: एडेन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डिकॉक, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), डेवाल्ड ब्रेविस, ट्रिस्टन स्टब्स, जेसन स्मिथ, डेविड मिलर, मार्को जानसेन, जॉर्ज लिंडे, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, क्वेना मफाका, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्किया और कगिसो रबाडा

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.











