
7 अक्टूबर: हमास बॉस को घुसकर मारा, नसरल्लाह बंकर में ढेर... गाजा जंग के बड़े कमांडर जिनका 1 साल में इजरायल ने किया काम तमाम
AajTak
मिडिल ईस्ट में तनाव जारी है. इजरायल कई मोर्चों पर युद्ध लड़ रहा है. इसका असर पूरी दुनिया पर देखने को मिल रहा है. लेकिन आज (7 अक्तूबर) की तारीख काफी अहम है. क्योंकि एक साल पहले आज ही के दिन इजरायल पर हमास ने एक बड़ा हमला किया था.
मिडिल ईस्ट में तनाव जारी है. इजरायल कई मोर्चों पर युद्ध लड़ रहा है. इसका असर पूरी दुनिया पर देखने को मिल रहा है. लेकिन आज (7 अक्तूबर) की तारीख काफी अहम है. क्योंकि एक साल पहले आज ही के दिन इजरायल पर हमास ने एक बड़ा हमला किया था. हमास के इस हमले में इजरायल के 1200 लोग मारे गए थे. करीब 250 इजरायली नागरिकों का अपहरण कर लिया गया था. 100 से अधिक लोगों को अभी भी बंधक बनाकर रखा गया है. लेकिन इजरायल पर इस हमले के एक साल बाद मिडिल ईस्ट में बहुत कुछ बदल गया है. इजरायल ने इस 365 दिन में हमास और हिजबुल्लाह के कई बड़े नेताओं को मार गिराया है.
एक साल में 41 हजार से अधिक लोग मारे गए
हमास द्वारा संचालित स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, गाजा पट्टी में इजरायल के हमलों से 4 अक्टूबर तक करीब 41,802 लोग मारे गए हैं. दोनों पक्षों के बीच शांति और समझौते के लिए कई ग्लोबल कोशिशों कामयाब नहीं हो सकीं. हजारों लोग विस्थापित हुए हैं.
इजरायल ने एक साल में हमास और हिजबुल्लाह के इन नेताओं को मार गिराया
इस्माइल हानिया... 31 जुलाई 2024 को तेहरान में हमास के सर्वोच्च पॉलिटिकल लीडर को एयरस्ट्राइक में मार गिराया.
फुअद शुक्र... 30 जुलाई 2024 को लेबनान के हारेत ह्रीक में हिजबुल्लाह के सीनियर कमांडर को एयरस्ट्राइक में मारा.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.











