
63 नेता, 28 दल... INDIA गठबंधन की बैठक में पहले दिन इन 5 मुद्दों पर हुई चर्चा
AajTak
मुंबई के होटल ग्रांड हयात में विपक्षी पार्टियों के गठबंधन INDIA की मीटिंग चल रही है. इस मीटिंग में 28 दलों के 63 नेता शामिल हुए हैं. बैठक में खासतौर पर 5 मुद्दों को लेकर चर्चा की गई है. आपसी तालमेल के लिए एक समन्वय समिति का निर्माण भी करने की योजना है.
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के ग्रांड हयात होटल में गुरुवार को I.N.D.I.A. गठबंधन की तीसरी बैठक हुई. इस दौरान विपक्षी दलों के नेताओं ने तय किया कि सीट शेयरिंग को जल्द से जल्द सुलझाया जाए. उन्हें आशंका है कि बीजेपी लोकसभा चुनाव जल्दी कराने की घोषणा कर सकती है.
आजतक को मीटिंग के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक संसद के विशेष सत्र को लेकर आज (शुक्रवार) होने वाली बैठक में चर्चा हो सकती है. इसके अलावा समन्वय समिति में शामिल करने के लिए अलग-अलग राजनीतिक दलों से नेताओं के नाम भी मांगे गए हैं. यह समिति दो स्तर पर बनेगी. एक केंद्रीय स्तर और दूसरा राज्य स्तर. आगे की रणनीति के लिए दोनों मिलकर साथ में काम करेंगे. मीटिंग में खास तौर पर 5 मुद्दों पर बात हुई.
1. मीटिंग में शामिल हुए दलों के बीच इस बात को लेकर चर्चा हुई कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) जल्दबाजी में है और किसी भी वक्त चुनाव की घोषणा कर सकती है.
2. बैठक में राजनीतिक दलों ने भविष्य की रणनीति को लेकर तेजी से काम करने पर जोर दिया. ताकि, बीजेपी को काउंटर करने के लिए सही दिशा में आगे बढ़ा जा सके.
3. INDIA गठबंधन की बैठक में समन्वय समिति और अन्य ग्रुप बनाने की जरूरत पर जोर दिया गया, ताकि सीट बंटवारे को लेकर की जाने वाली चर्चा के लिए आगे बढ़ा जा सके.
4. क्या बीजेपी INDIA गठबंधन में बाधा डालने की कोशिश कर सकती है? इस सवाल को लेकर भी बैठक में चर्चा हुई और ऐसी स्थिति से निपटने के लिए रणनीति बनाने पर जोर दिया गया.

दिल्ली के रूप नगर में 33 साल पुराना लोहे का फुट ओवरब्रिज मंगलवार सुबह गिर गया, जिसमें एक महिला की जान चली गई. यह पुल पहले से ही असुरक्षित घोषित था और जुलाई 2025 से बंद था, फिर भी लोग इसका इस्तेमाल कर रहे थे. सिंचाई मंत्री परवेश साहिब सिंह ने हादसे की जांच के लिए 3 सदस्यों की कमेटी बनाई है और 48 घंटे में रिपोर्ट मांगी है. साथ ही दिल्ली के सभी पुराने पुलों की जांच के आदेश दिए गए हैं.












