
'62 साल से मुंबई में हूं, किसी में हिम्मत नहीं....', अंडरवर्ल्ड कनेक्शन के आरोपों पर नवाब मलिक का देवेंद्र फडणवीस पर पलटवार
AajTak
महाराष्ट्र में ड्रग्स केस से शुरू हुई लड़ाई अब राजनीतिक हो चली है. देवेंद्र फडणवीस द्वारा लगाए गए आरोपों पर अब नवाब मलिक ने फिर पलटवार किया है.
महाराष्ट्र में ड्रग्स केस से शुरू हुई लड़ाई अब राजनीतिक हो चली है. देवेंद्र फडणवीस द्वारा लगाए गए आरोपों पर अब नवाब मलिक ने फिर पलटवार किया है. फडणवीस ने नवाब मलिक के अंडरवर्ल्ड से संबंध होने का आरोप लगाया था, जिसपर मलिक ने कहा कि किसी में हिम्मत नहीं कि उनपर इस तरह की उंगली उठा सके. देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि वह दिवाली के बाद बम फोड़ेंगे. आपको प्रतीक्षा करने की आवश्यकता नहीं है. कहा गया कि नवाब मलिक के अंडरवर्ल्ड कनेक्शन हैं. मैंने अपनी जिंदगी के 62 साल इसी शहर में गुजारे हैं. किसी में उंगली उठाने और कहने की हिम्मत नहीं है कि मेरे अंडरवर्ल्ड से संबंध हैं.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










