
60 लाख की आबादी वाले डेनमार्क ने ट्रंप को दिखाई आंख, ग्रीनलैंड के जवाब में कैलिफोर्निया खरीदने की दी 'धमकी'
AajTak
पिछले महीने अमेरिका के राष्ट्रपति पद पर लौटने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा को 51वां अमेरिकी राज्य बनाने की बात की, पनामा नहर को अपने कब्जे में लेने का सुझाव दिया, गाजा को यूएस के अधीन करने की योजना बनाई और ग्रीनलैंड खरीदने की कोशिश की. उनके इन फैसलों का विरोध भी खूब हुआ.
पिछले महीने अमेरिका के राष्ट्रपति पद पर लौटने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा को 51वां अमेरिकी राज्य बनाने की बात की, पनामा नहर को अपने कब्जे में लेने का सुझाव दिया, गाजा को यूएस के अधीन करने की योजना बनाई और ग्रीनलैंड खरीदने की कोशिश की. उनके इन फैसलों का विरोध भी खूब हुआ. कनाडा और चीन ने भी ट्रंप के फैसले का विरोध किया. लेकिन इसी बीच 60 लाख की आबादी वाले डेनमार्क ने भी ट्रंप का मजाक उड़ाया है. ग्रीनलैंड को खरीदने की ट्रंप की धमकी के बीच डेनमार्क ने अमेरिकी राज्य कैलिफोर्नियो की खरीदने की धमकी दी है.
डेनमार्क ने उड़ाया ट्रंप का मजाक
डेनमार्क के 2 लाख से ज्यादा नागरिकों ने एक याचिका पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसमें उन्होंने अमेरिका से कैलिफोर्निया खरीदने की बात की है. इस याचिका में लिखा है, 'क्या आपने कभी किसी मानचित्र को देखा और सोचा, 'आप जानते हैं, डेनमार्क को और ज्यादा धूप, ताड़ के पेड़ और रोलर स्केट्स चाहिए'. हमारे पास इस सपने को हकीकत बनाने का एक मौका है. आइए, हम डोनाल्ड ट्रंप से कैलिफोर्निया खरीदें!'
ट्रंप पर कसा तंज
इस याचिका की वेबसाइट के ऊपर एक नारा लिखा है 'Make California Great again' यह नारा ट्रंप पर एक तंज है क्योंकि वो अपने चुनाव प्रचार में मेक अमेरिका ग्रेट अगेन का दावा करते रहे हैं. इस याचिका में आगे कहा गया है कि वो लोग कैलिफोर्निया को 'न्यू डेनमार्क' बनाना चाहते हैं.
यह भी पढ़ें: 300 अरब डॉलर के बदले यूक्रेन से ये चीज मांग रहे ट्रंप! जानें- ग्रीनलैंड पर क्यों गड़ा रखी है नजर

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









