
6 डॉक्टर, 8 शहर और एक मकसद... दिल्ली ब्लास्ट के बाद सामने आया 'व्हाइट कॉलर टेरर' का नया चेहरा
AajTak
दिल्ली ब्लास्ट ने एक ऐसी परत खोली है जिसने आतंकवाद की पुरानी परिभाषा को ध्वस्त कर दिया है. अब आतंकी सिर्फ पहाड़ों में छिपे बंदूकधारी नहीं, बल्कि यूनिवर्सिटी पढ़े डॉक्टर, इंजीनियर और टेक-सेवी नौजवान बन चुके हैं. भारत के भीतर व्हाइट कॉलर टेरर का ऐसा नेटवर्क तैयार किया गया, जो मेडिकल पेशे की आड़ में देश को अस्थिर करने की साजिश रच रहा था.
दिल्ली ब्लास्ट ने देश की सुरक्षा एजेंसियों के सामने आतंकवाद की एक ऐसी तस्वीर पेश की है जिसने लंबे समय से चली आ रही मान्यताओं को पूरी तरह तोड़ दिया है. यह मिथक कि आतंकवाद गरीबी और अशिक्षा से उपजता है, इस ब्लास्ट की जांच के बाद बिल्कुल निराधार साबित हुआ है. इस हमले के पीछे जिन चेहरों का खुलासा हुआ, वे पढ़े-लिखे, डिग्रीधारी और समाज में भरोसेमंद माने जाने वाले लोग हैं.
इन 'व्हाइट कॉलर टेररिस्ट' ने साफ दिखा दिया है कि शिक्षा अब कई बार कट्टरपंथ को और अधिक खतरनाक हथियार बना देती है. ये नया रेडिकलाइज्ड वर्ग हमारे आपके बीच ही पनप रहा है, वो भी ऐसे चेहरों का मुखौटा लगाकर जिन पर आम तौर पर सबसे ज्यादा भरोसा किया जाता है. पढ़े-लिखे नौजवान, टेक-सेवी युवा और यहां तक कि ‘जान बचाने वाले डॉक्टर’ भी आतंकी मानसिकता लिए नजर आ रहे हैं.
डॉक्टर उमर नबी जैसे आतंकियों ने इस धारणा को तोड़ दिया कि प्रोफेशनल डिग्री पढ़ने वाले लोग कभी आतंकवाद का हिस्सा नहीं हो सकते. भारत दुनिया का एकमात्र देश है जिसका बंटवारा मजहब के आधार पर हुआ था. लेकिन बंटवारे के बावजूद वह कट्टर सोच खत्म नहीं हुई. देश के टुकड़े-टुकड़े करने वाली यह विचारधारा आज भी सक्रिय है. इसे दिल्ली से कश्मीर तक देखा-सुना जा सकता है.
कभी यह कश्मीर में ईजीडब्ल्यू नेटवर्क के रूप में दिखती है, तो कभी ‘डॉक्टर टेरर’ बन कर देश की राजधानी को रक्तरंजित कर देती है. इस ब्लास्ट में सामने आए छह डॉक्टर और आठ अलग-अलग शहरों में फैले उनके संपर्क इस बात का सबूत हैं कि भारत में मेडिकल पेशे की आड़ लेकर आतंकी ढांचा खड़ा किया जा रहा था. दिल्ली बम धमाके के बाद पूरा देश हाई अलर्ट पर है.
भारत सरकार इस घटना को आतंकी हमला घोषित कर चुकी है. जांच एजेंसियां इस विचारधारा की हर कड़ी को खंगाल रही हैं. दिल्ली से लेकर कश्मीर, हरियाणा से लेकर केरल तक इस नेटवर्क के तार किस तरह फैले हैं, इसका पूरा चैप्टर खुल रहा है. सवाल यह भी है कि कौन लोग इन नौजवानों को रेडिकलाइज कर रहे हैं? उनके दिमागों में यह 'आतंकी वायरस' किस तरह डाला जा रहा है?

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










