
5KG सोना, 60 KG चांदी, 5 करोड़ कैश...जानिए, लालबाग के राजा को और कितना चढ़ा चढ़ावा
AajTak
मुंबई में कोविड पाबंदियां हटने के बाद पहली बार गणेशोत्सव धूमधाम से मनाया गया. भक्तों ने लालबाग के राजा को इस बार जमकर सोना, चांदी व कैश भेंट किया है. बता दें कि बप्पा के विसर्जन के बाद इस चढ़ावे की नीलामी की जाती है.
महाराष्ट्र में इस साल गणपति उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया. कोविड की पाबंदियां हटने के बाद इस साल गणेश चतुर्थी पहला ऐसा त्यौहार था, जो बड़े स्तर पर लोगों ने मनाया है.
मुंबई और महाराष्ट्र में लालबाग के राजा का काफी महत्व है. लोग लालबाग के बप्पा के दर्शन के लिए देश के कोने-कोने से आते हैं. वहीं बप्पा के प्रति लोगों की श्रद्धा इतनी है कि बप्पा के चरणों में लाखों के सोने चांदी के गहनों दान कर देते हैं.
हर साल लालबाग के राजा के चरणों में भक्तों द्वारा चढ़ाए गए सोने और चांदी के आभूषणों की नीलामी नीलामी बप्पा के विसर्जन के 34 दिन बाद की जाती है. इस साल भी श्रद्धालुओं ने करोड़ों रुपए के सोने और चांदी की कीमती चीजें लालबाग के राजा के चरणों में दान की हैं. इस साल लालबाग के राजा के चरणों में 5 करोड़ का कैश लोगों ने दान किया है.
भक्तों ने इस बार ये चीजें बप्पा को कीं अर्पित
सार्वजनिक गणेशोत्सव में इस बार भक्तों द्वारा राजा के चरणों में चढ़ाए गए जेवरातों की संख्या काफी अधिक है. इसमें 5 किलो 424.910 ग्राम सोना, 60 किलो 341 ग्राम चांदी, एक बाइक और 5 करोड़ से अधिक कैश चढ़ावा के तहत आया है.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.









