
59 लाख की ड्रग्स के साथ 4 गिरफ्तार, मुंबई से कार में आए थे डिलीवरी करने
AajTak
गुजरात के सूरत में मुंबई से ड्रग्स डिलीवरी करने आए चार तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने आरोपियों के पास करीब 59 लाख रुपए की ड्रग्स भी बरामद की है. आरोपी कार के जरिए ड्रग्स पहुंचाने सूरत आए थे, ताकि किसी को शक न हो.
गुजरात की सूरत पुलिस को ड्रग्स मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी है. मुंबई से सूरत ड्रग्स ला रहे चार लोगों को पुलिस ने कप्लेठा चेक पोस्ट से गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इनके पास से करीबन 59 लाख रुपए कीमत की एमडी ड्रग्स सहित 66 लाख का माल बरामद किया है.
चारों आरोपी मुंबई के मोहम्मदअली रोड से स्विफ्ट कार में 590 ग्राम ड्रग्स लेकर सूरत आ रहे थे. ड्रग्स तस्करों के गुजरात आने की सूचना पुलिस की एसओजी टीम को मिली थी. इसके बाद पुलिस ने कप्लेठा चेक पोस्ट पर जाल बिछाकर चारों को दबोच लिया.
एसओजी टीम ने जब इनके कार की तलाशी ली तो 590 ग्राम MD ड्रग्स बरामद हुई. इसकी कीमत 59 लाख रुपए बताई जा रही है. पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपियों के नाम अजरूद्दीन शेख, मोहम्मद रिजवान शेख, मोहम्मद तोहिद शेख और इमरोज शेख हैं.
66 लाख से ज्यादा का माल हुआ जब्त
पुलिस ने इनके पास से 7 मोबाइल फोन, एक स्विफ्ट कार, 48 हजार रुपए नकद सहित कुल 66 लाख 67 हजार 950 रुपए का माल जब्त किया है.
सूरत के पुलिस कमिश्नर अजय कुमार तोमर ने बताया कि गिरफ्तार किए गए चारों आरोपी मुंबई से ड्रग्स लेकर सूरत आए थे. सूरत में यह लोग जिन्हें ड्रग्स देने वाले थे उन 7 लोगों को वांटेड घोषित किया गया है.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.







