
58 PAK सैनिकों को मारने का तालिबान ने किया दावा, कहा- ISIS को पनाह दे रहा पाकिस्तान
AajTak
अफगानिस्तान ने कहा कि डूरंड लाइन पर हुई झड़पों में करीब पांच दर्जन पाकिस्तान सैनिकों को मार गिराया गया है. अफगान सेना के भी 20 से अधिक जवान हताहत हुए. तालिबान प्रवक्ता ने पाकिस्तान पर आतंकी समूहों को शरण देने का आरोप लगाया और बताया कि यह सैन्य कार्रवाई कतर और सऊदी अरब के अनुरोध पर रोकी गई.
पाकिस्तान और अफगान तालिबान के बीच शनिवार देर रात डूरंड रेखा पर भीषण झड़पें हुईं. दोनों देशों के सुरक्षा अधिकारियों के मुताबिक, यह संघर्ष उस पाकिस्तानी हवाई हमले के बाद हुआ, जिसमें इस्लामाबाद ने काबुल में पाकिस्तानी तालिबान (TTP) के ठिकाने को निशाना बनाया था. यह झड़प ऐसे वक्त में हुई जब अफगान अमीरात के विदेश मंत्री दिल्ली में मौजूद थे. इस बीच तालिबान ने 58 पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराने का दावा किया है.
अफगानिस्तान के प्रवक्ता जबीहुल्ला मुजाहिद के अनुसार, बीती रात अफगान इस्लामिक अमीरात की सेनाओं और पाकिस्तानी सेना के बीच हुई झड़पों में 58 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए और 30 घायल हुए. इस दौरान बड़ी मात्रा में पाकिस्तानी हथियार भी अफगान बलों के कब्जे में आ गए. उन्होंने बताया कि इस संघर्ष में अफगान सेना के भी 20 से अधिक जवान मारे गए या घायल हुए हैं. मुजाहिद ने कहा कि यह सैन्य कार्रवाई कतर और सऊदी अरब के अनुरोध पर रोकी गई.
यह भी पढ़ें: Pak-अफगान की टेंशन पर क्या बोला भारत?
अफगान प्रवक्ता ने काबुल में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर डुरंड लाइन पर पाकिस्तान के हवाई हमलों के जवाब में अफगान सेना की कार्रवाई की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान अपनी जमीन पर मौजूद आईएसआईएस जैसे आतंकी समूहों की अनदेखी कर रहा है, जबकि अफगानिस्तान को अपने हवाई और जमीनी सीमाओं की रक्षा करने का पूरा अधिकार है. मुजाहिद ने पाकिस्तान से आतंकियों को पनाह देना बंद करने और उन्हें काबुल सरकार को सौंपने की मांग की.
भारतीय पूर्व राजनयिक ने PAK-अफगान तनाव पर क्या कहा?
इस बीच तनाव पर प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व भारतीय राजनयिक केपी फेबियन ने कहा, "यह शायद संयोग है कि जब अफगान विदेश मंत्री दिल्ली में हैं, तभी यह घटना हुई. अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच खराब रिश्तों को सिर्फ डूरंड रेखा से नहीं समझा जा सकता. पाकिस्तान ने अपनी नीति गलत तरीके से चलाई, बहुत दबाव बनाया, और गर्वीले अफगानों ने प्रतिरोध किया. नतीजा यह है कि अब संबंध बहुत खराब हैं. पाकिस्तान ने काबुल पर हमले किए, और अफगानिस्तान ने जवाब दिया. कुल मिलाकर पाकिस्तान की नीति असफल रही है."

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.







