
52 दिन, सात अधिकारी, 3500 पेज की FIR... उत्तराखंड में 100 करोड़ के बिजनेस में GST चोरी पर बड़ा एक्शन
AajTak
उधम सिंह नगर में GST विभाग ने उत्तराखंड की सबसे बड़ी एफआईआर (FIR) दर्ज की है. 58 दिन में लिखी गई ये FIR 3500 पेज की है. इसे लिखने में 7 अधिकारियों की कड़ी मेहनत लगी है. दरअसल, GST विभाग ने 100 करोड़ रुपये से ज्यादा कारोबार में 18 करोड़ की GST चोरी करने का मामला पकड़ा था, जिसके बाद से टैक्स चोरी करने वाले लोगो में हड़कंप मचा हुआ है.
उत्तराखंड में GST विभाग की कार्रवाई चर्चा में है. उधम सिंह नगर में विभाग ने राज्य की सबसे बड़ी एफआईआर (FIR) दर्ज की है. 58 दिन में लिखी गई ये FIR 3500 पेज की है. इसे लिखने में 7 अधिकारियों की कड़ी मेहनत लगी है. दरअसल, GST विभाग ने 100 करोड़ रुपये से ज्यादा कारोबार में 18 करोड़ की GST चोरी करने का मामला पकड़ा था, जिसके बाद से टैक्स चोरी करने वाले लोगो में हड़कंप मचा हुआ है.
बता दें कि उत्तराखंड GST विभाग लगातार GST चोरी करने वालों पर कार्रवाई करने में लगा हुआ है. इसी कड़ी में विभाग ने राज्य की सबसे बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है, जिसमें टैक्स चोरी करने वाले की गिरफ्तारी तो की ही गई, उसके साथ-साथ 3500 पेज की एफआईआर भी दर्ज की गई.
इस एफआईआर को GST विभाग के 7 अधिकारियों ने मिलकर लगभग 2 महीने में लिखा है. इसे उत्तराखंड की सबसे बड़ी एफआईआर माना जा रहा है. इसको लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है.
गौरतलब है कि GST विभाग ने उधम सिंह नगर के जसपुर में 100 करोड़ से ज्यादा के कारोबार पर टैक्स चोरी करने वाले को दबोचने में सफलता हासिल की थी. बीते साल मार्च में राज्य कर विभाग की विशेष टीम ने जसपुर के लकड़ी करोबारियों के 27 प्रतिष्ठानों, आवास, ट्रांसपोटर्स, अधिवक्ताओं और सीए के दफ्तरों पर एक साथ छापेमारी की थी. इसमें लगभग 100 करोड़ के टर्नओवर पर 18 करोड़ की जीएसटी की चोरी पकड़ी गई थी.
मामले में मुख्य आरोपी शाहनवाज हुसैन अपने घर से फरार पाया गया था. शाहनवाज के घर को मार्च में ही सील कर दिया गया था. तलाशी में घर में विभिन्न फर्मों के बिल, ई-वे बिल, बैंक पासबुक, चेक, एटीएम कार्ड, मोहरें, कांटा पर्चियां, मोबाइल फोनबुक आदि अभिलेख प्राप्त हुए थे. तथा कुछ फर्मों के बोर्ड भी पाए गए थे.
इसके अलावा अन्य जगहों से बड़ी मात्रा में डिजिटल साक्ष्यों, मोबाइल फोन, लैपटॉप, सिम कार्ड, हार्ड डिस्क, पैन ड्राइव, सीसीटीवी डाटा आदि बरामद किया गया था. इसके 7 महीने बाद जाकर टैक्स चोरी करने वाले शाहनवाज हुसैन को पकड़ लिया गया था. जिसको लेकर 58 दिन में लिखी जाने वाली सबसे बड़ी एफआईआर (3500 पेज) दर्ज हुई है.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







