
50MP कैमरा और 6000mAh बैटरी के साथ Redmi 10 Prime भारत में लॉन्च, कीमत 12,499 रुपये
AajTak
Redmi 10 Prime को भारत में लॉन्च कर दिया गया है. ये शाओमी की ओर से रेडमी सीरीज में नया मॉडल है. इसे पिछले साल अगस्त में लॉन्च हुए Redmi 9 Prime के अपग्रेड के तौर पर लॉन्च किया गया है.
Redmi 10 Prime को भारत में लॉन्च कर दिया गया है. ये शाओमी की ओर से रेडमी सीरीज में नया मॉडल है. इसे पिछले साल अगस्त में लॉन्च हुए Redmi 9 Prime के अपग्रेड के तौर पर लॉन्च किया गया है. नए फोन में 50MP प्राइमरी कैमरे के साथ क्वॉड कैमरा सेटअप, 90Hz डिस्प्ले और MediaTek Helio G88 प्रोसेसर जैसे फीचर्स दिए गए हैं. Redmi 10 Prime की कीमत भारत में 4GB + 64GB वेरिएंट के लिए 12,499 रुपये और 6GB + 128GB वेरिएंट के लिए 14,499 रुपये रखी गई है. इसे एस्ट्रल वाइट, बाई फ्रॉस्ट वाइट और फैंटल ब्लैक कलर ऑप्शन में पेश किया गया है. ग्राहक इसे 7 सितंबर से Amazon, शाओमी की वेबसाइट, मी होम स्टोर्स, मी स्टूडियोज और देशभर के मेजर रिटेल आउटलेट्स से खरीद पाएंगे. फोन को HDFC बैंक कार्ड या EMI ट्रांजैक्शन के जरिए खरीदने पर ग्राहकों को 750 रुपये का इंस्टैंट डिस्काउंट भी मिलेगा.
Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.









