
500 कैमरे खंगाले, डोर टू डोर वेरिफिकेशन और... 'स्टाइलिश बाइक' से स्नेचिंग और हत्या करने वाले को पुलिस ने ऐसे पकड़ा
AajTak
लूट और हत्या के इस सनसनी खेज मामले में आरोपी को पकड़ने के लिए दिल्ली पुलिस ने न सिर्फ 500 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला. दिल्ली पुलिस की तीन टीम तीन एसीपी की देखरेख में बनाई गई. हर टीम को अलग अलग टास्क दिया गया था. तब जाकर 20 दिनों बाद आरोपी को पुलिस पकड़ सकी.
बेटे का इलाज कराने दिल्ली आई बुजुर्ग महिला को लुटेरों के हाथों अपनी जान गंवानी पड़ी. महिला सिविल लाइन इलाके में ई-रिक्शा में बैठकर जा रही थी. उसने बैग अपने गले में लटकाया हुआ था. तभी बाइक सवार एक लुटेरे ने बैग छीनने की कोशिश की. इस दौरान महिला ई रिक्शा से नीचे गिर गई. महिला के सिर में गंभीर चोट लगी और इलाज के दौरान अस्पताल में उसकी मौत हो गई.
500 कैमरों की फुटेज की जांच
लूट और हत्या के इस सनसनी खेज मामले में आरोपी को पकड़ने के लिए दिल्ली पुलिस ने न सिर्फ 500 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला. दिल्ली पुलिस की तीन टीम तीन एसीपी की देखरेख में बनाई गई. हर टीम को अलग अलग टास्क दिया गया था. तब जाकर 20 दिनों बाद आरोपी को पुलिस पकड़ सकी.
17 दिसंबर को हुई थी वारदात
यह वारदात 17 दिसंबर के दोपहर की है, जब रिनचिंग नाम की एक बुजुर्ग महिला ई-रिक्शा में सिविल लाइन थाना इलाके में जा रही थी. तभी एक तेज रफ्तार बाइक सवार उनके ई-रिक्शा के बगल में आता है और पर्स पर झपट्टा मारता है. पर्स के साथ रिनचिंग ई रिक्शा से नीचे गिर जाती हैं. घायल बजुर्ग महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां इलाज के दौरान 22 दिसंबर को उनकी मौत हो गई.
सरेआम लुटेरे ने ली थी जान

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










