
'50 हजार दो, स्वर्ग के दरवाजे दिखाऊंगा', कौन है ऐसा कहने वाला शख्स?
AajTak
एक पादरी जो लोगों को स्वर्ग का दरवाजा दिखाने का दावा कर रहा था, उसके खिलाफ पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.
एक पादरी ने लोगों को स्वर्ग पहुंचाने का दावा किया. उसने कहा कि वह लोगों को स्वर्ग का दरवाजा दिखा सकता है. इसके लिए फीस चुकानी होगी. करीब 57 हजार रुपये. लेकिन इसी बीच एक शख्स ने पादरी की शिकायत पुलिस से कर दी.
Noah Abraham नाम का यह पादरी अब मुसीबत में है. बीबीसी की एक रिपोर्ट के अनुसार, ये मामला दक्षिण-पश्चिम नाइजीरिया का है. पादरी के अनुयायी ने पुलिस को बताया कि उससे 57 हजार रुपए लिए गए. ये धन उससे नाइजीरिया के इकिति स्टेट के अरारोमी-उग्बेशी टाउन में पादरी ने लिए.
पादरी ने ये माना कि उसने 'स्वर्ग का द्वार' दिखाने की बात की थी. उसने दावा किया कि ऐसा उसे गॉड ने करने को कहा था, जिसके बाद उसने इसे चर्च में मौजूद सदस्यों को बताया. लेकिन Pastor Ade Abraham नाम के इस पादरी ने ये भी कहा कि उसने इसके बदले धन नहीं लिया.
क्रिस्चियन एसोसिएशन ऑफ नाइजीरिया ने एक बयान जारी किया है और कहा है कि पादरी के साथ अब उनका कोई संबंध नहीं है. वहीं इकिति स्टेट पुलिस ने इस मामले में चर्च के सदस्यों से लिखित बयान लेने शुरू कर दिए हैं और जांच शुरू कर दी है.
पादरी का वीडियो हुआ था वायरल वैसे इस पादरी का एक और वीडियो हाल में वायरल हुआ था, जिसमें वह चर्च में आए लोगों को संबोधित करते हुए कह रहा था, 'विदेशों में रहने वाले रिश्तेदारों से कहो कि चर्च के लिए धन भेजें.'

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










