
50 हजार की शर्ट, 2 लाख के जूते, 15 करोड़ की पार्टी... समीर वानखेड़े पर नवाब मलिक के नए तीर
AajTak
एनसीपी नेता और महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक ने एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े पर नए आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि पिछले साल केस दर्ज हुआ था, जिसमें पूरी फिल्म इंडस्ट्री को बुलाया गया था. उसमें करोड़ों की उगाही की गई थी.
Nawab Malik Vs Sameer Wankhede: महाराष्ट्र में क्रूज ड्रग्स केस से शुरू हुई मंत्री नवाब मलिक और एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े की लड़ाई खत्म होने का नाम नहीं ले रही है. उद्धव सरकार में मंत्री और एनसीपी नेता नवाब मलिक ने मंगलवार को एक बार फिर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर समीर वानखेड़े पर बड़ा आरोप लगाया है. नवाब मलिक ने कहा कि वानखेड़े जो जूते पहनते हैं, उसकी कीमत 2 लाख रुपये है और उनके शर्ट की कीमत 50 हजार रुपये से ज्यादा है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










