
50 से ज्यादा CCTV, 100 कॉल रिकॉर्ड और 12 घंटे... दिल्ली पुलिस ने ऐसे किया दिलीप मर्डर केस का खुलासा, पत्थर से हुआ था कत्ल
AajTak
पूर्वी दिल्ली के गाज़ीपुर में पैसों के विवाद में 45 वर्षीय दिलीप की पत्थर से कूचकर हत्या कर दी गई. इसके बाद दिल्ली पुलिस ने 50 से ज्यादा CCTV और 100 कॉल रिकॉर्ड खंगाले. तब जाकर इस मामले का खुलासा हुआ. पढ़ें इस मर्डर केस की पूरी कहानी.
दिल्ली पुलिस ने महज 12 घंटे में गाज़ीपुर के दिलीप मर्डर का खुलासा कर दिया. इस दौरान पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया. 45 साल के दिलीप की लाश सोमवार सुबह खून से लथपथ हालत में पेपर मार्केट के पास कूड़े के ढेर पर मिली थी. लाश मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी.
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, जब लाश बरामद हुई थी, तो उसके चेहरे पर गहरी चोटों के निशान थे. जो किसी भारी पत्थर से हमला किए जाने की ओर इशारा कर रहे थे. स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंच कर लाश को कब्जे में लिया था और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी.
हत्या का पहला सुराग मौके पर मौजूद क्राइम टीम ने जांच शुरू की और बाद में मृतक की पहचान दिलीप (45) के रूप में हुई, जो खोड़ा कॉलोनी का निवासी था. पुलिस ने हत्या का केस भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) (हत्या) के तहत दर्ज किया. शुरुआत में कोई प्रत्यक्ष गवाह सामने नहीं आया, इसलिए पुलिस ने तकनीकी जांच पर पूरा फोकस किया.
CCTV और कॉल रिकॉर्ड की जांच जांच टीम ने गाज़ीपुर और आसपास के इलाकों के लगे 50 से ज्यादा CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली. इसके अलावा, दिलीप, उसके परिचितों और रिश्तेदारों के 100 से ज्यादा कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) भी खंगाले गए. इसी दौरान पुलिस को एक संदिग्ध मोबाइल नंबर मिला, जो दिलीप के एक संपर्क से जुड़ा था और इसी से जांच के दौरान नया मोड़ आया.
संदिग्ध नंबर से मिला आरोपी का सुराग पुलिस की तकनीकी जांच में सामने आया कि ये संदिग्ध नंबर खोड़ा कॉलोनी के निवासी कलीम (32) से जुड़ा है. उसके कॉल रिकॉर्ड और लोकेशन डेटा की जांच में पता चला कि हत्या के बाद वह गुरुग्राम के बदशाहपुर और दिल्ली के जामा मस्जिद इलाके के बीच लगातार मूव कर रहा था. इससे पुलिस ने उसकी निगरानी और तेज कर दी.
ऐसे हुई आरोपी की गिरफ्तारी लगातार ट्रैकिंग और निगरानी के बाद पुलिस ने आखिरकार जामा मस्जिद इलाके से कलीम को सोमवार देर शाम गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद उससे पूछताछ की गई, जिसमें उसने दिलीप की हत्या कबूल कर ली. पुलिस के अनुसार, दोनों के बीच कर्ज लौटाने को लेकर अक्सर बहस होती थी और इसी विवाद ने हत्या का रूप ले लिया.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.









