
50 साल बाद एक बार फिर भारत में लौटेगा दुनिया का सबसे तेज दौड़ने वाला जानवर
AajTak
अपनी रफ्तार और फुर्ती की वजह से अलग पहचान रखने वाले चीतों की करीब 50 साल बाद देश में वापसी होने वाली है. नवंबर माह में इन्हें दक्षिण अफ्रीका से भारत लाया जा रहा है. इनमें 5 नर एवं 5 मादा चीते शामिल हैं.
अपनी रफ्तार और फुर्ती की वजह से अलग पहचान रखने वाले चीतों की करीब 50 साल बाद देश में वापसी होने वाली है. नवंबर माह में इन्हें दक्षिण अफ्रीका से भारत लाया जा रहा है. इनमें 5 नर एवं 5 मादा चीते शामिल हैं. इन चीतों को मध्य प्रदेश के चंबल नदी क्षेत्र में स्थित कूनो नेशनल पार्क में रखा जाएगा. (फोटो/Getty images) वैसे चीतों का भारत देश से जुड़ा पुराना इतिहास काफी रोचक रहा है. 16वीं शताब्दी में मुगल बादशाह जहांगीर के शासन के दौरान दुनिया का पहला चीता कैद में पाला गया था. मुगलिया इतिहास की मानें तो मुगल बादशाह अकबर के समय में 10 हजार चीते थे, जिसमें से 1 हजार चीते उनके दरबार में थे. हालांकि, अब विलुप्त की कगार पर पहुंचे सबसे तेज शिकारी के रूप में विशेष पहचान रखने वाले इन चीतों को देश में लाए जाने पर सहमति बन गई है. (फोटो/Getty images) bbc.com की रिपोर्ट के मुताबिक चीतों को वर्षों से भारत में बसाए जाने संबंधी योजनाओं के प्रयास में जुड़े भारतीय वन्यजीव संस्थान के डीन यादवेंद्र देव झाला कहते हैं कि यह दुनिया में पहली बार होगा, जब एक बड़े मांसाहारी को संरक्षण के लिए एक महाद्वीप से दूसरे महाद्वीप में स्थानांतरित किया जाएगा. (फोटो/Getty images)
Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










