
50 साल की महिला ने सरकारी एंबुलेंस में दिया 14वें बच्चे को जन्म, डिलीवरी के समय 22 साल का बेटा भी था मौजूद
AajTak
UP News: प्रसूता के 22 साल के सबसे बड़े बेटे ने बताया,
Hapur Woman gave birth to her 14th child: उत्तर प्रदेश के हापुड़ से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक 50 साल की मुस्लिम महिला ने 14वें बच्चे को जन्म दिया है. महिला के सबसे बड़े बेटे की उम्र 22 वर्ष है जबकि वहीं सबसे छोटे बच्चे की उम्र 3 साल है. 14वें बच्चे के जन्म की पूरे क्षेत्र में खूब चर्चा हो रही है. महिला के परिजनों ने बताया कि जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं.
हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली इलाके के मोहल्ला बजरंगपुरी के रहने वाले इमामुद्दीन के घर एक बार फिर बच्चे की किलकारी गूंजी है. इमामुद्दीन की पत्नी गुड़िया ने 14वें बच्चे को जन्म दिया है. इमामुद्दीन ने बताया कि गुरुवार को प्रसव पीड़ा के बाद उनकी पत्नी को पिलखुवा के सरकारी सीएचसी अस्पताल ले जाया गया था, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए गुड़िया को हापुड के जिला अस्पताल रेफर कर दिया था. गुड़िया को एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था कि इस दौरान उसने अस्पताल के गेट पर ही सरकारी एंबुलेंस में एक लड़की को जन्म दिया है.
इसके बाद अस्पताल में मौजूद स्वास्थ्य कर्मचारियों और डॉक्टरों ने गुड़िया को स्ट्रेचर पर लेटाकर एंबुलेंस से उतारकर भर्ती कराया और उसका इलाज किया. इसके अलगे दिन जच्चा बच्चा दोनों को डॉक्टरों ने डिस्चार्ज कर दिया.
जिला अस्पताल की चिकित्सा अधीक्षक डॉ. हेमलता ने बताया, "गर्भवती महिला को लेबर पेन के साथ एंबुलेंस में लाया गया था. बच्चा आधा बाहर आ चुका था. हमने तुरंत अस्पताल में डिलीवरी पूरी की. जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं और उन्हें घर भेज दिया गया है. यह उनकी 14वीं संतान है, जो एक लड़की है."
प्रसूता गुड़िया के 22 साल के सबसे बड़े बेटे ने बताया, "अब हम 11 भाई-बहन हैं. तीन बच्चों की पहले मृत्यु हो चुकी है. कुल 14 बच्चे हुए हैं. सबसे छोटे भाई की उम्र 3 साल है."
बेटे ने कहा कि डिलीवरी के दौरान वह अपनी मां के साथ अस्पताल में मौजूद था. गुड़िया के बच्चों की डिलीवरी में एक साल का अंतर भी नहीं है, जो इस मामले को और भी चर्चा का विषय बनाता है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










