
50 खबरें: देश में Omicron से पहली मृत्यु, Rajasthan के एक बुजुर्ग मरीज की हुई मौत
AajTak
सूरत में जहरीली गैस की चपेट में आने से 6 लोगों की मौत हो गई है जबकि 25 से ज्यादा बीमार हैं. देश में ओमिक्रॉन से पहली मौत हुई है, राजस्थान के उदयपुर के 73 साल के मरीज ने दम तोड़ दिया. बिहार में 24 घंटे में कोरोना के 1 हजार 659 नये केस रिपोर्ट किये गए हैं, सबसे ज्यादा मामले पटना में मिले. यूपी में आज से नाईट कर्फ्यू लगा दिया गया है, 10वीं तक के स्कूल 14 जनवरी तक बंद कर दिए गए हैं. लखनऊ में 288, नोएडा में 551, गाजियाबाद में 255, मेरठ में 110 और प्रयागराज में 136 नए मरीज मिले हैं. मध्य प्रदेश में कोरोना की एक और गाइडलाइन जारी की गई है, शादी में 250 और अंतिम संस्कार में 50 लोगों को ही जाने की अनुमति होगी. देखें 10 मिनट 50 खबरें.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










