
5 स्टार वैनिटी वैन, PK और विवाद! आखिर क्या है इस वैनिटी वैन की सच्चाई, कौन है असल मालिक?
AajTak
PK Vanity Van: पीके की वैनिटी वैन चर्चा का विषय बनी हुई है और सब यह जानने को उत्सुक हैं कि आखिर ऐसा क्या है इस वैनिटी वैन में, जो इसको लेकर इतनी चर्चा बिहार के राजनीतिक गलियारों में हो रही है?
जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर की एक वैनिटी वैन पिछले दिनों काफी चर्चा में रही है जिसे अब पटना प्रशासन ने जब्त किया हुआ है. प्रशांत किशोर भले ही गिरफ्तार होने के बाद जमानत मिल गई हो, मगर उनकी वैनिटी वैन अभी प्रशासन के ही कब्जे में है.
प्रशांत किशोर, दरअसल इस वैनिटी वैन का इस्तेमाल अपने आमरण अनशन के दौरान पटना के गांधी मैदान में कर रहे थे और उनके ऊपर आरोप लग रहा था कि वह इस वैनिटी वैन का इस्तेमाल रात में सोने के लिए करते हैं.
सोमवार की सुबह जब पटना प्रशासन और पुलिस ने गांधी मैदान पर धावा बोला और वहां से प्रशांत किशोर और उनके समर्थकों को बाहर निकाला तो प्रशांत किशोर की वैनिटी वैन भी प्रशासन के नजर में आ गई.
पुलिस ने प्रशांत किशोर को गिरफ्तार किया, तो वहीं गांधी मैदान में उनकी वैनिटी वैन को भी जब्त कर पटना जिला परिवहन अधिकारी के दफ्तर में लगा दिया गया.
इसके साथ ही प्रशासन ने जन सुराज पार्टी की तरफ से प्रशांत किशोर के आमरण अनशन में इस्तेमाल होने वाली 15 और गाड़ियों को भी जब्त कर लिया है.
पटना डीएम डॉ.चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि जब प्रशांत किशोर को गिरफ्तार करके पुलिस ले जा रही थी तो उसे दौरान इन गाड़ियों ने रास्ते में सरकारी काम में अवरोध पैदा किया जिसके बाद इन गाड़ियों को भी जब्त कर लिया गया है.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.










