
तेहरान में आंदोलन तेज... निर्वासित क्राउन प्रिंस की ईरानियों से नई अपील, कहा- अब शहरों पर कब्जा करो
AajTak
ईरान में सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के खिलाफ जारी विरोध प्रदर्शन 13वें दिन में प्रवेश कर चुका है. निर्वासित क्राउन प्रिंस रेजा पहलवी ने आंदोलन को निर्णायक मोड़ देने के लिए शहर केंद्रों पर कब्जा और तेल-गैस समेत अहम सेक्टरों में देशव्यापी हड़ताल की अपील की है. इस बीच दावा किया जा रहा है कि प्रदर्शनों में अब तक 217 लोग मारे गए हैं.
ईरान में सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के खिलाफ जारी सरकार विरोधी आंदोलन लगातार उग्र होता जा रहा है. देशभर में प्रदर्शन 13वें दिन भी जारी हैं और सख्त सुरक्षा कार्रवाई और लगभग पूर्ण इंटरनेट ब्लैकआउट के बावजूद आंदोलन का दायरा लगातार फैल रहा है. इस बीच ईरान के निर्वासित क्राउन प्रिंस रेजा पहलवी ने प्रदर्शनकारियों से आंदोलन को नए स्तर पर ले जाने की अपील की है.
रेजा पहलवी ने शनिवार को एक बयान में कहा कि अब लक्ष्य सिर्फ सड़कों पर उतरना नहीं, बल्कि शहरों के प्रमुख केंद्रों पर कब्जा कर उन्हें अपने नियंत्रण में रखना होना चाहिए. उन्होंने देशभर में संगठित नागरिक प्रतिरोध तेज करने की बात कही ताकि मौजूदा सत्ता पर निर्णायक दबाव बनाया जा सके.
यह भी पढ़ें: रूस-चीन के साथ ईरान की गुटबाजी, एकजुट हुए BRICS के कई देश... क्या समुद्र में चल रही जंग की तैयारी?
पूर्व शाह के बेटे रेजा पहलवी ने खासतौर पर अर्थव्यवस्था के अहम क्षेत्रों से जुड़े कर्मचारियों और श्रमिकों से देशव्यापी हड़ताल शुरू करने का आह्वान किया. उन्होंने परिवहन, तेल, गैस और ऊर्जा सेक्टर के कर्मचारियों को आंदोलन की रीढ़ बताते हुए कहा कि इन क्षेत्रों में काम ठप होने से शासन पर सीधा असर पड़ेगा.
ईरान में 217 लोगों की मौत का दावा
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान में हालात लगातार गंभीर होते जा रहे हैं. मौतों के आंकड़ों को लेकर अलग-अलग रिपोर्ट सामने आ रही हैं. 10 जनवरी तक तेहरान के सिर्फ छह अस्पतालों में कम से कम 217 लोगों की मौत दर्ज की गई है. वहीं राष्ट्रीय स्तर पर अन्य रिपोर्ट्स में मृतकों की संख्या कम से कम 65 बताई जा रही है, जिनमें 50 प्रदर्शनकारी और 15 सुरक्षाकर्मी या सरकारी से जुड़े लोग शामिल हैं. इनके अलावा देशभर में बड़े पैमाने पर गिरफ्तारियां हुई हैं. अब तक 180 शहरों में 2,300 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया गया है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग का आज 17वां दिन है. हर दिन बीतने के साथ ये जंग और भीषण होती जा रही है क्योंकि अब अमेरिका-इजरायल के हमलों का जवाब देने के लिए ईरान ने एडवांस मिसाइलों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है. 28 फरवरी से चल रहे युद्ध में ईरान ने पहली बार अपनी सबसे आधुनिक बैलिस्टिक मिसाइलों में से एक सेजिल से इजरायल को टारगेट किया है. सेजिल मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देने में माहिर है, इसी वजह से इसे डांसिंग मिसाइल भी कहा जाता है. ईरान की ओर से सेजिल मिसाइल का इस्तेमाल होने से युद्ध में और तेजी आने का साफ संकेत मिल रहा है.

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच इजरायल के शहर तेल अवीव पर मिसाइल हमला हुआ है. सोशल मीडिया और सीसीटीवी फुटेज में वो पल कैद हुआ है जब ईरान की मिसाइल तेल अवीव की एक सड़क पर आकर गिरती दिखाई देती है. इज़रायल पुलिस के मुताबिक इस हमले में क्लस्टर वारहेड का इस्तेमाल किया गया, जिससे कई छोटे बम अलग-अलग जगहों पर गिरकर फटे और आसपास के कई इलाकों को नुकसान पहुंचा. देखें वीडियो.

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.

ईरान ने पहली बार अपनी घातक मिसाइल सेजिल का इस्तेमाल कर इजरायल पर हमला किया है. इस हमले से ईरान ने अमेरिका और इजरायल के खिलाफ 54वां चरण शुरु कर दिया है. IRGC के ऐरोस्पेस प्रमुख ने बताया कि सेजिल मिसाइल से कमांड और कंट्रोल केंद्रों पर मला किया. इस मिसाइल में ईरान के अंदर से इजरायल को निशाना बनाने की पूरी क्षमता है.









