
डोनाल्ड ट्रंप के बर्ताव पर असर डाल रहा है एस्पिरिन का 'ओवर डोज़'?
AajTak
लंबे समय बाद दुनिया एक ऐसे अमेरिकी राष्ट्रपति को देख रही है जिनके रणनीतिक फैसले ही नहीं शारीरिक भाव भंगिमाएं भी लोगों को अचरज में डाल रही है. डोनाल्ड ट्रंप की कारगुजारियां आज फैमिली गपशप का हिस्सा बन गई हैं. क्या ट्रंप का बिहैवियर किसी चीज से प्रभावित हो रहा है. आपको बता दें कि 79 साल के ट्रंप अपने दिल का ख्याल रखते हुए वर्षों से एस्पिरिन की गोली का ओवरडोज ले रहे हैं.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बर्ताव पूरी दुनिया को बेचैन कर रहा है. कोई उन्हें सनकी कह रहा है, कहीं वो अहंकारी नजर आते हैं, तो कहीं अपनी ही कही बात से बार बार पलट जाने वाले. वे जिस तरह से दुनिया के राष्ट्राध्यक्षों का मजाक उड़ा रहे हैं, अजीब अजीब चेहरे बना रहे हैं. एक अमेरिकी राष्ट्रपति के लिए ये सामान्य नहीं लगता है. सवाल उठ रहा है कि ट्रंप का बिगड़ा व्यवहार कहीं उस दवा का नतीजा तो नहीं है, जो वे डॉक्टरों के बार बार मना करने के बावजूद लेते जा रहे हैं. जी हां, ट्रंप खून पतला करने के लिए एस्पिरिन ड्रग का सेवन कर रहे हैं. वो भी जरूरत से ज्यादा मात्रा में. विशेषज्ञ मानते हैं कि इसके साइड इफेक्ट शरीर ही नहीं, बर्ताव पर भी असर डालते हैं.
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एस्पिरिन टेबलेट लेते हैं. एस्पिरिन दवा दुकानों पर मिलने वाली एक सामान्य सी गोली है. जो सिरदर्द, दांत दर्द, मांसपेशियों के दर्द, पीठ दर्द दूर करने में काम आती है. लेकिन इसका एक और भी काम है जो ज्यादा अहम है, वो है खून को पतला करने का. राष्ट्रपति ट्रंप रोजाना एस्पिरिन की ज़्यादा डोज़ लेते हैं, और वो भी पिछले दो दशकों से.
अमेरिकी अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स ने ट्रंप द्वारा रोजाना एस्पिरिन लेने पर एक विस्तृत रिपोर्ट प्रकाशित की है. इस रिपोर्ट में इस दवाओं के असर पर भी चर्चा है. इस रिपोर्ट में कहा गया है कि ट्रंप को उनके डॉक्टरों और मेडिकल टीम ने कहा है कि वे इस दवा का डोज कम करें लेकिन ट्रंप ने इस सलाह को नजरअंदाज़ करते हुए कम डोज़ लेने से मना कर दिया है. ट्रंप तय मात्रा से लगभग चार गुना ज्यादा यानी 325 मिलीग्राम एस्पिरिन ले रहे हैं. गाइडलाइंस के अनुसार, 60 या 70 साल से कम उम्र के लोग, जिन्हें हार्ट अटैक का ज़्यादा खतरा है, उन्हें एस्पिरिन देने पर विचार किया जा सकता है. लेकिन ये आकलन अलग अलग केस और परिस्थितियों पर निर्भर करता है.
ट्रंप ने द वॉल स्ट्रीट जर्नल को एक इंटरव्यू में बताया, 'लोग कहते हैं कि एस्पिरिन खून को पतला करने के लिए अच्छी होती है, और मैं नहीं चाहता कि मेरे दिल में गाढ़ा खून बहे.' 79 साल के राष्ट्रपति ट्रंप को पिछले साल ही पता चला है कि उन्हें क्रॉनिक वीनस इनसफिशिएंसी नामक बीमारी है. यह एक ऐसी स्थिति है जब नसों को खून वापस दिल तक पहुंचाने में दिक्कत होती है. उनके हाथ पर खून के थक्के दिखे थे, जिसे उनके डॉक्टर ने बार-बार हाथ मिलाने की आदत और दिल की सेहत के लिए एस्पिरिन लेने से जोड़ा था. एक दशक पहले तक हुई रिसर्च से यह माना जाता था कि जिन लोगों को दिल की कोई बीमारी रही है, उनके लिए एस्पिरिन का रोजाना इस्तेमाल हार्ट अटैक और स्ट्रोक की संभावना को कर सकता है. क्योंकि यह खून के थक्के नहीं बनने देता है. लेकिन 2018 में पब्लिश हुए तीन बड़े, रैंडम ट्रायल ने इस सोच को बदल दिया. पता चला कि जिन लोगों को दिल की बीमारी का कोई इतिहास नहीं है, उनमें एस्पिरिन शायद उतना फायदा न पहुंचाए और यह भी दिखाया कि इससे खून बहने और कैंसर, खासकर गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल कैंसर से मरने का खतरा बढ़ जाता है.
यह भी पढ़ें: ग्रीनलैंड के पास ऐसा क्या है? जिसे हर कीमत पर हासिल करना चाहते हैं ट्रंप, अब दिया ये बयान!
यह तो हुई शरीर पर साइड इफेक्ट की बात. जाहिर है कि अमेरिकी राष्ट्रपति के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए व्हाइट हाउस में बहुत से डॉक्टर हैं. लेकिन, एस्पिरिन का ओवर डोज़ सिर्फ शरीर ही नहीं, इंसान के बर्ताव पर भी असर डालता है. और जब मामला ट्रंप के बर्ताव का हो, तो यह पूरी दुनिया के लिए चिंता की बात हो जाती है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग का आज 17वां दिन है. हर दिन बीतने के साथ ये जंग और भीषण होती जा रही है क्योंकि अब अमेरिका-इजरायल के हमलों का जवाब देने के लिए ईरान ने एडवांस मिसाइलों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है. 28 फरवरी से चल रहे युद्ध में ईरान ने पहली बार अपनी सबसे आधुनिक बैलिस्टिक मिसाइलों में से एक सेजिल से इजरायल को टारगेट किया है. सेजिल मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देने में माहिर है, इसी वजह से इसे डांसिंग मिसाइल भी कहा जाता है. ईरान की ओर से सेजिल मिसाइल का इस्तेमाल होने से युद्ध में और तेजी आने का साफ संकेत मिल रहा है.

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच इजरायल के शहर तेल अवीव पर मिसाइल हमला हुआ है. सोशल मीडिया और सीसीटीवी फुटेज में वो पल कैद हुआ है जब ईरान की मिसाइल तेल अवीव की एक सड़क पर आकर गिरती दिखाई देती है. इज़रायल पुलिस के मुताबिक इस हमले में क्लस्टर वारहेड का इस्तेमाल किया गया, जिससे कई छोटे बम अलग-अलग जगहों पर गिरकर फटे और आसपास के कई इलाकों को नुकसान पहुंचा. देखें वीडियो.

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.

ईरान ने पहली बार अपनी घातक मिसाइल सेजिल का इस्तेमाल कर इजरायल पर हमला किया है. इस हमले से ईरान ने अमेरिका और इजरायल के खिलाफ 54वां चरण शुरु कर दिया है. IRGC के ऐरोस्पेस प्रमुख ने बताया कि सेजिल मिसाइल से कमांड और कंट्रोल केंद्रों पर मला किया. इस मिसाइल में ईरान के अंदर से इजरायल को निशाना बनाने की पूरी क्षमता है.









