
खामेनेई की तस्वीर जलाई, उसी आग से सिगरेट सुलगाई... ईरान में अब सीधे सत्ता को चुनौती दे रहीं महिलाएं
AajTak
ईरान में सत्ता के खिलाफ गुस्सा अब नारे नहीं, प्रतीकों में बदल चुका है. महिलाओं ने ऐसा तरीका चुना है, जो सीधे धार्मिक सत्ता की जड़ पर चोट करता है.
ईरान में चल रहे खूनी जनआंदोलन के बीच महिलाओं ने विरोध का ऐसा तरीका अपनाया है, जिसने पूरी दुनिया का ध्यान खींच लिया है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में ईरानी महिलाएं देश के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की जलती तस्वीरों से सिगरेट सुलगाती दिख रही हैं. यह सिर्फ विरोध नहीं, बल्कि उस सत्ता को खुली चुनौती है, जहां महिलाओं के अधिकारों पर कड़े पहरे हैं और धार्मिक नियमों की अवहेलना मौत तक की सजा बन सकती है.
खामेनेई की तस्वीर से सिगरेट... क्यों बना विरोध का नया प्रतीक
ईरान में पिछले दो हफ्तों से जारी हिंसक जनविद्रोह के दौरान यह दृश्य सबसे ताकतवर प्रतीक बनकर उभरा है. महिलाएं जलती हुई खामेनेई की तस्वीर से सिगरेट सुलगाकर यह संदेश दे रही हैं कि अब डर खत्म हो चुका है. यह वही देश है, जहां महिलाओं के लिए सार्वजनिक रूप से सिगरेट पीना भी प्रतिबंधों में आता है और सर्वोच्च नेता की तस्वीर जलाना गंभीर अपराध माना जाता है.
क्यों भड़का ईरान, कैसे बदला आंदोलन?
ईरान में विरोध प्रदर्शन 28 दिसंबर से शुरू हुए. शुरुआत में वजह अर्थव्यवस्था, महंगाई और बेरोजगारी थी, लेकिन कुछ ही दिनों में यह आंदोलन सीधे इस्लामिक रिपब्लिक और खामेनेई के खिलाफ विद्रोह में बदल गया. अब प्रदर्शनकारी सिर्फ सुधार नहीं, बल्कि पूरी व्यवस्था को खारिज करने की बात कर रहे हैं.
तेहरान समेत कई शहरों की सड़कों पर 'Death to Khamenei' और 'Pahlavi will return' जैसे नारे गूंज रहे हैं. कई प्रदर्शनकारियों ने ईरान के आखिरी शाह के बेटे रजा पहलवी की वापसी की मांग भी उठाई है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग का आज 17वां दिन है. हर दिन बीतने के साथ ये जंग और भीषण होती जा रही है क्योंकि अब अमेरिका-इजरायल के हमलों का जवाब देने के लिए ईरान ने एडवांस मिसाइलों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है. 28 फरवरी से चल रहे युद्ध में ईरान ने पहली बार अपनी सबसे आधुनिक बैलिस्टिक मिसाइलों में से एक सेजिल से इजरायल को टारगेट किया है. सेजिल मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देने में माहिर है, इसी वजह से इसे डांसिंग मिसाइल भी कहा जाता है. ईरान की ओर से सेजिल मिसाइल का इस्तेमाल होने से युद्ध में और तेजी आने का साफ संकेत मिल रहा है.

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच इजरायल के शहर तेल अवीव पर मिसाइल हमला हुआ है. सोशल मीडिया और सीसीटीवी फुटेज में वो पल कैद हुआ है जब ईरान की मिसाइल तेल अवीव की एक सड़क पर आकर गिरती दिखाई देती है. इज़रायल पुलिस के मुताबिक इस हमले में क्लस्टर वारहेड का इस्तेमाल किया गया, जिससे कई छोटे बम अलग-अलग जगहों पर गिरकर फटे और आसपास के कई इलाकों को नुकसान पहुंचा. देखें वीडियो.

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.

ईरान ने पहली बार अपनी घातक मिसाइल सेजिल का इस्तेमाल कर इजरायल पर हमला किया है. इस हमले से ईरान ने अमेरिका और इजरायल के खिलाफ 54वां चरण शुरु कर दिया है. IRGC के ऐरोस्पेस प्रमुख ने बताया कि सेजिल मिसाइल से कमांड और कंट्रोल केंद्रों पर मला किया. इस मिसाइल में ईरान के अंदर से इजरायल को निशाना बनाने की पूरी क्षमता है.









