
ट्रंप ने नए आदेश से कई मुल्कों को झटका... वेनेजुएला तेल फंड पर लगाई 'इमरजेंसी'
AajTak
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वेनेजुएला के तेल से होने वाली आय को लेकर राष्ट्रीय आपातकाल घोषित किया है. आदेश के तहत अमेरिकी के लिए रखे तेल राजस्व को किसी भी कानूनी जब्ती या अदालती कार्रवाई से सुरक्षित किया गया है. व्हाइट हाउस ने इसे अमेरिका की विदेश नीति से जुड़ा अहम कदम बताया है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर कर वेनेजुएला के तेल से होने वाली आय को लेकर राष्ट्रीय आपातकाल घोषित कर दिया. व्हाइट हाउस के मुताबिक, इस आदेश का मकसद अमेरिकी ट्रेजरी खातों में जमा वेनेजुएला के तेल राजस्व को किसी भी तरह की कानूनी जब्ती, कोर्ट के आदेश या निजी दावों से बचाना है.
व्हाइट हाउस की फैक्ट शीट के अनुसार, यह आदेश किसी भी तरह की अटैचमेंट, जजमेंट, डिक्री, लियन, गार्निशमेंट या अन्य न्यायिक प्रक्रिया को रोकता है, खासतौर पर उन फंड्स पर जो वेनेजुएला के कच्चे तेल और उससे जुड़े उत्पादों की बिक्री से अमेरिका में जमा हुए हैं. प्रशासन का कहना है कि इस कदम से वेनेजुएला में राजनीतिक और आर्थिक स्थिरता को लेकर अमेरिका की रणनीति को मजबूती मिलेगी.
यह भी पढ़ें: आर-पार के मूड में खामेनेई! IRGC को कमान, अंडरग्राउंड 'मिसाइल सिटी' एक्टिव, ट्रंप ने फिर दी धमकी
व्हाइट हाउस ने साफ किया कि ये फंड वेनेजुएला की संप्रभु संपत्ति हैं, लेकिन फिलहाल अमेरिकी कस्टडी में रखे गए हैं ताकि उन्हें कूटनीतिक और सरकारी उद्देश्यों के लिए इस्तेमाल किया जा सके. जब तक अमेरिका की ओर से स्पष्ट अनुमति न हो, तब तक इन पैसों पर किसी निजी या व्यावसायिक संस्था का दावा मान्य नहीं होगा.
'नार्को-टेररिज्म' के खिलाफ यूएस ने चलाया अभियान
यह आदेश ऐसे समय आया है जब एक हफ्ते पहले ही अमेरिकी बलों ने वेनेजुएला में कार्रवाई कर राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को हिरासत में ले लिया था. वॉशिंगटन ने इसे नशे की तस्करी और कथित 'नार्को-टेररिज्म' के खिलाफ अभियान का हिस्सा बताया था. गौरतलब है कि वेनेजुएला पर कई मुल्कों का भारी कर्ज है जिसमें चीन, ईरान, रूस जैसे कई मुल्क शामिल बताए जा रहे हैं.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग का आज 17वां दिन है. हर दिन बीतने के साथ ये जंग और भीषण होती जा रही है क्योंकि अब अमेरिका-इजरायल के हमलों का जवाब देने के लिए ईरान ने एडवांस मिसाइलों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है. 28 फरवरी से चल रहे युद्ध में ईरान ने पहली बार अपनी सबसे आधुनिक बैलिस्टिक मिसाइलों में से एक सेजिल से इजरायल को टारगेट किया है. सेजिल मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देने में माहिर है, इसी वजह से इसे डांसिंग मिसाइल भी कहा जाता है. ईरान की ओर से सेजिल मिसाइल का इस्तेमाल होने से युद्ध में और तेजी आने का साफ संकेत मिल रहा है.

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच इजरायल के शहर तेल अवीव पर मिसाइल हमला हुआ है. सोशल मीडिया और सीसीटीवी फुटेज में वो पल कैद हुआ है जब ईरान की मिसाइल तेल अवीव की एक सड़क पर आकर गिरती दिखाई देती है. इज़रायल पुलिस के मुताबिक इस हमले में क्लस्टर वारहेड का इस्तेमाल किया गया, जिससे कई छोटे बम अलग-अलग जगहों पर गिरकर फटे और आसपास के कई इलाकों को नुकसान पहुंचा. देखें वीडियो.

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.

ईरान ने पहली बार अपनी घातक मिसाइल सेजिल का इस्तेमाल कर इजरायल पर हमला किया है. इस हमले से ईरान ने अमेरिका और इजरायल के खिलाफ 54वां चरण शुरु कर दिया है. IRGC के ऐरोस्पेस प्रमुख ने बताया कि सेजिल मिसाइल से कमांड और कंट्रोल केंद्रों पर मला किया. इस मिसाइल में ईरान के अंदर से इजरायल को निशाना बनाने की पूरी क्षमता है.









