
5 जुलाई को इंदौर से रायपुर जाने वाली इंडिगो फ्लाइट की केबिन से निकला धुंआ, DGCA ने दी जानकारी
AajTak
जबलपुर जाने वाली स्पाइसजेट की एक फ्लाइट 2 जुलाई को यात्रियों द्वारा विमान में धुएं का दावा करने के बाद दिल्ली हवाई अड्डे पर लौटी थी. स्पाइसजेट के प्रवक्ता के अनुसार, विमान के अंदर धुएं का पता तब चला जब विमान 5000 फीट की ऊंचाई से गुजर रहा था.
इंदौर से रायपुर जाने वाली इंडिगो की एक फ्लाइट में केबिन से धुआं निकलने की घटना सामने आई है. नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) के अधिकारियों ने बताया कि केबिन क्रू ने केबिन से धुआं निकलने की सूचना दी.
DGCA ने बताया, "रायपुर-इंदौर इंडिगो उड़ान (A320Neo फ्लाइट) के केबिन क्रू ने 5 जुलाई को लैंडिंग के बाद टैक्सी इन के दौरान उसके केबिन से धुआं निकलने की सूचना दी थी." इसके अलावा बैंकॉक से दिल्ली आ रही विस्तारा की एक फ्लाइट के इंजन में भी लैंडिंग के समय खराबी आ गई थी. उसे भी 5 जुलाई को दिल्ली एयरपोर्ट पर टो ट्रक द्वारा लैंड कराया गया था. हालांकि सभी यात्री सुरक्षित थे.
2 जुलाई को स्पाइसजेट के विमान में धुआं
इससे पहले जबलपुर जाने वाली स्पाइसजेट की एक फ्लाइट 2 जुलाई को यात्रियों द्वारा विमान में धुएं का दावा करने के बाद दिल्ली हवाई अड्डे पर लौटी थी. स्पाइसजेट के प्रवक्ता के अनुसार, विमान के अंदर धुएं का पता तब चला जब विमान 5000 फीट की ऊंचाई से गुजर रहा था.
DGCA ने देरी पर लिया था संज्ञान
नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने देश भर में कई उड़ानों में देरी के बाद इंडिगो के संचालन का संज्ञान लिया था. सूत्रों के अनुसार, इसके लिए चालक दल के सदस्यों की अनुपलब्धता को बाधा का प्राथमिक कारण बताया गया था. DGCA के अधिकारियों ने न्यूज एजेंसी को बताया, "नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने इंडिगो के संचालन का कड़ा संज्ञान लिया है और देश भर में भारी उड़ान देरी के पीछे स्पष्टीकरण मांगा है." नागरिक उड्डयन मंत्रालय (MoCA) के आंकड़ों के अनुसार, इंडिगो की केवल 45 प्रतिशत उड़ानें शनिवार (2 जुलाई) को निर्धारित प्रस्थान समय के 15 मिनट के भीतर समय पर प्रदर्शन करने में सक्षम थीं.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








