
5 गेंदों ने ऐसे बदली इन दो क्रिकेटरों की जिंदगी, एक हुआ 'मालामाल' तो दूसरा 'कंगाल'
AajTak
आईपीएल के पिछले सीजन में एक ओवर में 5 छक्के ने राहुल तेवतिया के क्रिकेटिंग करियर को मोड़कर रख दिया. अपने दम पर टीम को जीत दिलाने वाले तेवतिया इसके बाद के मैचों से उम्मीदों का बोझ लेकर मैदान में उतरते हैं.
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) विश्व की सबसे मशहूर क्रिकेट लीग है. 2008 में शुरू हुई इस लीग ने अब तक कई खिलाड़ियों की किस्मत बदली है. आईपीएल के प्रदर्शन के दम पर खिलाड़ियों की राष्ट्रीय टीम में एंट्री भी आसान हो रही है. हार्दिक पंड्या, केएल राहुल जैसे स्टार आईपीएल की ही देन हैं. इस लिस्ट में नया नाम राजस्थान रॉयल्स के राहुल तेवतिया का जुड़ने जा रहा है. आईपीएल के पिछले सीजन में एक ओवर में 5 छक्के ने राहुल तेवतिया के क्रिकेटिंग करियर को मोड़कर रख दिया. अपने दम पर टीम को जीत दिलाने वाले तेवतिया इसके बाद के मैचों से उम्मीदों का बोझ लेकर मैदान में उतरते हैं. टीम इंडिया की जर्सी पहनने के बाद अब जब वो मैदान पर उतरेंगे तो उनसे उम्मीदें होंगी 130 करोड़ लोगों की. उधर, जिस गेंदबाज की गेंद पर तेवतिया ने 5 छक्के जड़े थे उसकी स्थिति तेवतिया से ठीक विपरित हो चुकी है. हम बात कर रहे हैं शेल़्डन कॉर्टेल की. शेल्डन कॉर्टेल का नाम तब सुर्खियों में आया था जब वो आईपीएल के पिछले सीजन में 8.5 करोड़ में बिके थे. जिस खिलाड़ी को वेस्ट इंडीज के बाहर महज कुछ लोग ही जानते थे वो इतनी भारी रकम पाकर हेडलाइन बन चुका था.
14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.











