
'5 करोड़ दे वरना जान से मार दूंगा...', DUSU के पूर्व प्रेसिडेंट रौनक खत्री को रोहित गोदारा की धमकी
AajTak
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) के पूर्व अध्यक्ष रौनक खत्री को व्हाट्सएप पर 5 करोड़ रुपये की फिरौती की धमकी मिली है. धमकी कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोदारा के नाम से दी गई है. पुलिस जांच कर रही है कि धमकी वास्तव में गोदारा ने दी है या कोई उसका नाम इस्तेमाल कर डराने की कोशिश कर रहा है.
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) के पूर्व अध्यक्ष रौनक खत्री को 5 करोड़ रुपये की फिरौती की धमकी मिली है. धमकी देने वाला खुद को कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोदारा बता रहा है. धमकी भरा मैसेज रौनक खत्री को व्हाट्सएप पर एक विदेशी नंबर से भेजा गया.
सूत्रों के अनुसार, धमकी देने वाले ने सिर्फ संदेश ही नहीं भेजा बल्कि व्हाट्सएप पर कई बार कॉल भी किए. जिसके बाद रौनक खत्री ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी.
व्हाट्सएप पर 5 करोड़ रुपये की फिरौती की धमकी
दिल्ली पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि धमकी वास्तव में रोहित गोदारा ने ही दी है या कोई उसका नाम लेकर डराने की कोशिश कर रहा है.
जांच अधिकारी ने बताया कि साइबर सेल की मदद से उस विदेशी नंबर के लोकेशन और आईपी एड्रेस की जानकारी जुटाई जा रही है. पुलिस का कहना है कि इस तरह की धमकियां अक्सर डराने और पैसों की मांग के लिए की जाती हैं.
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










