
5वीं बार लेट हुई इस कॉमेडियन की फ्लाइट, Airline पर आया गुस्सा, मिला ऐसा जवाब
AajTak
कॉमेडियन वीर दास ने एक ट्विटर पोस्ट में एयरलाइन Indigo पर लगातार 5वीं बार फ्लाइट लेट होने के लिए खरी खोटी सुनाई है. अब वीर दास के पोस्ट पर एयरलाइन का जवाब भी आया है.
ट्रैवलिंग करते हुए अक्सर लोगों को लेट या कैंसिल फ्लाइट जैसी चीजों का सामना करना पड़ता है. ऐसे में कुछ लोग एयरलाइन स्टाफ से भिड़ जाते हैं तो कुछ सोशल मीडिया की मदद से गुस्सा जाहिर करते हैं.
इसी तरह जाने माने कॉमेडियन वीर दास ने भी बार- बार लेट हो रही फ्लाइट को लेकर सोशल मीडिया पर लिखा.
बेस्ट कॉमेडी के लिए अंतर्राष्ट्रीय एमी पुरस्कार जीतने वाले दास ने एयरलाइन के साथ बार-बार होने वाली देरी पर नाराजगी व्यक्त की.
दास के मुताबिक, यह लगातार पांचवीं बार था जब इंडिगो की उनकी फ्लाइट में देरी हुई. अब एयरलाइन ने उनके पोस्ट पर जवाब दिया है. दास ने अपने पोस्ट में सवाल उठाया कि इंडिगो ने यात्रियों को समय पर बोर्डिंग कराने के लिए अपने ऑपरेश्नल मॉडल को बदल दिया है, लेकिन एक्चुअल डिपारचर में इतनी देरी हो रही जितनी देर में उसे अराइव हो जाना है.
उन्होंने लिखा- 'इंडिगो कब ऐसी एयरलाइन बन गई कि आपको समय पर बोर्ड कराया जाए, लेकिन आपको फ्लाइट में बैठाकर रखा जाए और जब आपके उतरने का हो तब जाकर फ्लाइट टेकऑफ की जाए. ऐसा लगातार पांचवीं बार हुआ है.'
दास की शिकायत पर प्रतिक्रिया देते हुए, आधिकारिक अकाउंट से इंडिगो ने अपनी गलती मानी है. उन्होंने देरी पर खेद व्यक्त किया और बताया कि इसका कारण मुंबई हवाई अड्डे पर एयर ट्रैफिक था, जो एयरलाइन के कंट्रोल से परे था.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










