
48MP क्वॉड कैमरा सेटअप के साथ सैमसंग का नया फोन भारत में लॉन्च, कीमत 13,999 रुपये से शुरू
AajTak
Samsung Galaxy A12 को भारत में लॉन्च किया गया है. इसी नाम के फोन को भारत में फरवरी में भी लॉन्च किया गया था. हालांकि, नए फोन में जरा बदलाव किया गया है. नए और पुराने मॉडल में केवल प्रोसेसर का अंतर है.
Samsung Galaxy A12 को भारत में लॉन्च किया गया है. इसी नाम के फोन को भारत में फरवरी में भी लॉन्च किया गया था. हालांकि, नए फोन में जरा बदलाव किया गया है. नए और पुराने मॉडल में केवल प्रोसेसर का अंतर है. नए मॉडल में सैमसंग का अपना Exynos मोबाइल प्रोसेसर यूज किया गया है. खास बात ये है कि इस Exynos प्रोसेसर वाले Galaxy A12 इस हफ्ते की शुरुआत में रूस में लॉन्च किया गया था. वहां इसे Galaxy A12 Nacho के नाम से पेश किया गया था. Samsung Galaxy A12 की कीमत 4GB + 64GB वेरिएंट के लिए 13,999 रुपये और 6GB + 128GB वेरिएंट के लिए 16,499 रुपये रखी गई है. इस फोन को ब्लैक, ब्लू और वाइट कलर ऑप्शन में उतारा गया है. ग्राहक इसे सैमसंग इंडिया की वेबसाइट से खरीद सकते हैं. ओरिजनल Samsung Galaxy A12 को MediaTek Helio P35 प्रोसेसर के साथ भारत में इस साल फरवरी में लॉन्च किया गया था. इसकी शुरुआती कीमत भी 13,999 रुपये ही रखी गई थी और इसे तीन कलर ऑप्शन में ही पेश किया गया था.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










