
48 मेगापिक्सल कैमरे वाले 5 सबसे सस्ते स्मार्टफोन्स, कीमत 10,999 से शुरू
AajTak
मार्केट में 108 मेगापिक्सल तक के स्मार्टफोन्स आ गए हैं. 48 मेगापिक्सल सेंसर वाले स्मार्टफोन्स अब महंगे नहीं हैं. बजट स्मार्टफोन्स में भी अब 48 मेगापिक्सल का सेंसर मिल रहा है.
स्मार्टफोन खरीदने से पहले ज्यादातर लोग ये जरूर देखते हैं कि इसका कैमरा कैसा है. मेगापिक्सल तेजी से बढ़ रहा है. पहले 48 मेगापिक्सल कैमरा वाले स्मार्टफोन प्रीमियम कैटिगरी में आते थे, लेकिन अब समय बदल चुका है. अब बजट सेग्मेंट में भी 48 मेगापिक्सल सेंसर वाले स्मार्टफोन मिलते हैं. इसके साथ दो या तीन और भी सेंसर दिए जाते है. जिससे फोटोग्राफी और भी अच्छी हो जाती है. हम आपको ऐसे ही कुछ मार्केट के सबसे सस्ते 48 मेगापिक्सल स्मार्टफोन्स के बारे में बताते हैं. Poco M3 Poco M3 को हाल में ही लॉन्च किया गया है. कंपनी ने दावा किया है कि अब तक इसके 2.5 लाख युनिट्स बिक चुके है. ये लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हो रहा है. Poco M3 रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ आता है. जिसमें प्राइमरी कैमरा 48-मेगापिक्सल का है. इसके साथ 2-मेगापिक्सल के डेप्थ और 2-मेगापिक्सल के मैक्रो सेंसर दिए गए है. सेल्फी के लिए इसके फ्रंट में 8-मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है.More Related News

Aaj 17 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 17 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि सुबह 09.23 बजे तक फिर चतुर्दशी तिथि, शतभिषा नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 3.30 बजे से शाम 5 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.












