
44 लाख छात्र, 2.5 करोड़ पेपर, 2 साल की तैयारी... CBSE अधिकारी ने बताई बोर्ड परीक्षा की स्टेप वाइज डिटेल्स
AajTak
CBSE Board Exam 2025 Update: सीबीएसई अधिकारी ने बताया कि हमारे लिए बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्रों की संख्या केवल 40 या 44 लाख नहीं है, लगभग 2-2.5 करोड़ है. क्योंकि 2 से 2.5 करोड़ पेपर होते हैं. क्योंकि एक छात्र एवरेज साढ़े 6 सब्जेक्ट ऑफर करते हैं. कुछ 5, कुछ 6 और कुछ 7 सब्जेक्ट ऑफर करते हैं. इतने बच्चों की परीक्षाओं का आयोजन के लिए सभी चीजों का ध्यान रखा जाता है.
CBSE Board Exam 2025 Update: सीबीएसई 10वीं-12वीं क्लास की बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होंगी. 10वीं क्लास की परीक्षा 8 मार्च और 12वीं क्लास की बोर्ड परीक्षा 4 अप्रैल 2025 तक चलेंगी. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने बोर्ड परीक्षा की डेटशीट और टाइम टेबल (CBSE Datesheet & Time Table 2025) जारी कर दिया है. परीक्षाएं सुबह 10:30 बजे शुरू होंगी. छात्र, सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in से डेटशीट डाउनलोड कर सकते हैं. इस साल करीब 44 लाख छात्र सीबीएसई की सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी बोर्ड परीक्षा में बैठेंगे. सीबीएसई करीब 2 साल पहले बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी शुरू कर देता है. सीबीएसई एग्जाम कंट्रोलर डॉ. संयम भारद्वाज (Dr. Sanyam Bhardwaj) ने आजतक को दिए इंटरव्यू में परीक्षाओं की स्टेप वाइज तैयारियों की जानकारी दी है.
सीबीएसई एग्जाम कंट्रोलर संयम भारद्वाज ने आजतक को दिए इंटरव्यू में बताया कि बोर्ड परीक्षाओं का संचालन बहुत स्मूथ होना चाहिए. और जब इतनी बड़ी संख्या (इस साल 10वीं-12वीं के करीब 44 लाख छात्र बोर्ड परीक्षा देंगे) में बच्चे परीक्षा देते हैं तो परीक्षा सुचारू और शुचिता पूर्ण ढंग से होनी चाहिए.
44 लाख नहीं, 2.5 करोड़ बच्चे देते हैं पेपर!
सीबीएसई अधिकारी ने बताया कि हमारे लिए बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्रों की संख्या केवल 40 या 44 लाख नहीं है, लगभग 2-2.5 करोड़ है. क्योंकि 2 से 2.5 करोड़ पेपर होते हैं. क्योंकि एक छात्र एवरेज साढ़े 6 सब्जेक्ट ऑफर करते हैं. कुछ 5, कुछ 6 और कुछ 7 सब्जेक्ट ऑफर करते हैं. इतने बच्चों की परीक्षाओं का आयोजन के लिए सभी चीजों का ध्यान रखा जाता है. ताकि छात्रों को कोई दिक्कत न आए.
2 साल पहले शुरू होती है बोर्ड परीक्षा तैयारी
एग्जाम कंट्रोलर ने बताया कि सीबीएसई दो साल पहले बोर्ड परीक्षा की तैयारी शुरू कर देता है. 10वीं के लिए 9वीं से और 12वीं के लिए 11वीं से तैयारी शुरू हो जाती है. 9वीं व 11वीं में रजिस्ट्रेशन होते हैं. रजिस्ट्रेशन के दौरान छात्र का नाम, माता-पिता का नाम, जन्म तिथि और जो सब्जेक्ट ऑफर किए जाते हैं उनकी डिटेल्स लेना शुरू कर दिया जाता है. जब छात्र परीक्षा में बैठते हैं तो वही रजिस्ट्रेशन डाटा उठाया जाता है.

उत्तर कोरिया के हालिया चुनावों में किम जोंग उन को लगभग 100% के करीब वोट मिले, जिसने दुनियाभर का ध्यान खींच लिया. जहां ज्यादातर लोकतंत्रों में कड़ी टक्कर देखने को मिलती है, वहीं इतने एकतरफा नतीजों ने सोशल मीडिया पर बहस और मीम्स की बाढ़ ला दी. लोग इन आंकड़ों को लेकर मजाक करते नजर आए और इसे '100 में 100 नंबर' जैसा रिजल्ट बताया.












