
43 KM की स्पीड से आई तबाही, 58 सेकेंड में मलबे में बदला धराली, अब सेंसर से हो रहा रेस्क्यू... उत्तरकाशी आपदा की पूरी कहानी
AajTak
धराली में कुदरत की 58 सेकेंड की तबाही ने जो मंज़र पेश किया, वो ना सिर्फ खौफनाक है, बल्कि ये भी बताता है कि कुदरत जब तबाही लेकर आती है, तो सीमेंट और ईटों से बनी पक्की इमारतें भी तिनके की तरह बह जाती हैं और मलबे में मिल जाती हैं. सैलाब को देखकर लोग भागते नजर आए, लेकिन सैलाब की रफ्तार लोगों की रफ्तार से तेज़ थी.
उत्तराखंड के धराली में बादल फटने से तबाही मच गई और ऐसी तबाही कि पूरा खीर गंगा नाम का गांव सैलाब में बह गया. चीख-पुकार मच गई, देखते ही देखते पूरा गांव मलबे में दफन हो गया. 20 से 25 होटल और होम स्टे तबाह गए. खीर गंगा गंगोत्री धाम का अहम पड़ाव है और ये इलाका मां गंगा के मायके मुखबा के बेहद करीब है. जिस तरह से धराली में बादल फटने से तबाही आई है, उसे देखकर ही रोंगटे खड़े हो जाते हैं.
धराली में कुदरत की 58 सेकेंड की तबाही ने जो मंज़र पेश किया, वो ना सिर्फ खौफनाक है, बल्कि ये भी बताता है कि कुदरत जब तबाही लेकर आती है, तो सीमेंट और ईटों से बनी पक्की इमारतें भी तिनके की तरह बह जाती हैं और मलबे में मिल जाती हैं. सैलाब को देखकर लोग भागते नजर आए, लेकिन सैलाब की रफ्तार लोगों की रफ्तार से तेज़ थी. इमारतों को मलबा बनाता हुआ सैलाब लोगों को भागने का मौका तक नहीं देता. देखते ही देखते एक गुबार उठता है और पूरा इलाका मलबे में दफन हो गया.
जिसने भी तबाही का ये मंज़र देखा, उसके दिल में खौफ बैठ गया. लोगों के ज़हन से ये मंज़र निकल नहीं पा रहा है. धराली गंगा नदी के तट पर बसा हुआ है, ये समुद्र तल से लगभग 2700 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है और हिमालय की गोद में बसा होने के कारण ये पर्यटकों और तीर्थयात्रियों के लिए आकर्षण का केंद्र है.
ये भी पढ़ें- बादल फटा, ग्लेशियर टूटा या कोई और वजह... कहां-कहां जुड़ रहे धराली में मची तबाही के तार धराली को मां गंगा का मायका यानी मुखबा के रूप में भी जाना जाता है, क्योंकि गंगोत्री मंदिर सर्दियों में बंद होने पर मां गंगा की मूर्ति को मुखबा गांव में लाया जाता है, जो धराली के पास है और इसी धराली के खीर गंगा गांव में बादल फटने से जो तबाही आई, उसने पूरे खीर गंगा इलाके को मलबे में मिलाकर रख दिया है. हर कोई मां गंगा के रौद्र रूप से कांप उठा है, हर तरफ विनाश की तस्वीरें हैं.
मौसम बना रेस्क्यू में बाधा अब रेस्क्यू टीमें मलबे में दबे लोगों को बचाने में जुट गई हैं, लेकिन मौसम इतना घातक बना हुआ है कि रेस्क्यू करना भी आसान नहीं है. फिर भी भारतीय सेना, NDRF, SDRF, ITBP और पुलिस की टीमें साथ मिलकर बचाव कार्यों में जुटी हुई हैं. हैरान करने वाली बात ये है कि सिर्फ धराली के अकेले खीर गंगा गांव में ही बादल नहीं फटा है, बल्कि धराली में 3 अलग-अलग जगहों पर बादल फटे हैं. हालात ये हैं कि उत्तराखंड का ये उत्तरकाशी ज़िला कुदरत की भयंकर त्रासदी झेल रहा है.गंगोत्री धाम से 10 KM दूर है धराली गंगोत्री धाम से धराली 10 किलोमीटर दूर है, जो उत्तराखंड के उत्तरकाशी ज़िले में आता है. साथ ही ये इलाका हर्षिल स्थित भारतीय सेना शिविर से लगभग 4 किलोमीटर दूर है. दोपहर करीब पौने दो बजे का वक्त था, अचानक बादल फटने की आवाज़ आई और उसके बाद लोगों ने तबाही का सैलाब आते हुए देखा. इस सैलाब की रफ्तार इतनी तेज़ थी कि आप अंदाज़ा भी नहीं लगा सकते.12600 फीट की ऊंचाई पर बादल फटा
एक्सपर्ट की मानें तो सैलाब की रफ्तार 43 किलोमीटर प्रति घंटा थी. क्योंकि करीब 12 हज़ार 600 फीट की ऊंचाई पर बादल फटा. उसके बाद पानी और भूस्खलन से मिले पहाड़ के पत्थर सैलाब में मिले और फिर कभी ना भूलने वाली आपदा आई. जो भी इस सैलाब के रास्ते में आया, सबकुछ मलबा बनता हुआ चला गया.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.







