
43 ATM कार्ड, 21 चेकबुक, 15 फोन और PAN... ठगों ने बैंक का पूरा सिस्टम ही बना डाला, 10 दिन में निकाले ₹4 करोड़
AajTak
अहमदाबाद साइबर क्राइम के द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों में सुरेश बिश्नोई, अनिल बिश्नोई, कैलाश बिश्नोई, हुकमराम बिश्नोई, मनीष बिश्नोई, विकास बिश्नोई, राकेश बिश्नोई, मंकुल बिश्नोई, ललित कुमार और कुलदीप शामिल है. इन सभी के बैंक अकाउंट किस आधार पर खोले गए, इसकी भी जानकारी हासिल की जा रही है.
अहमदाबाद (Ahmedabad) की साइबर क्राइम ब्रांच ने चाइनीज गैंग को इंडियन बैंक अकाउंट्स प्रोवाइड करने वाले गैंग का भंडाफोड़ किया है. कुल 11 अपराधियों को साइबर क्राइम ने गिरफ्तार किया है. यह गैंग नकली आधार कार्ड की मदद से बैंक अकाउंट खुलवाकर साइबर फ्रॉड के पैसों की हेरा-फेरी करने के लिए चाइनीज गैंग को बैंक अकाउंट पहुंचाने में मदद करते थे.
अहमदाबाद में चांदखेड़ा के एक फ्लैट में 5 फरवरी को रेड करके साइबर क्राइम ने 9 लोगों को गिरफ्तार किया है. 2 लोगों को राजस्थान से गिरफ्तार किया है. जांच के दौरान पुलिस को 43 एटीएम कार्ड, 21 चेकबुक, 10 पासबुक, 15 मोबाइल फोन, 12 पैन कार्ड, 10 आधार कार्ड, 1 पिस्तौल और 7 कारतूस बरामद किए गए हैं. इन अपराधियों के बैंक अकाउंट में पिछले सिर्फ 10 दिन में ही 4 करोड़ से ज्यादा का ट्रांजैक्शन मिला हुआ है.
'21 राज्यों में 109 शिकायतें...'
अहमदाबाद साइबर क्राइम ब्रांच की डीसीपी लवीना सिंहा ने बताया, "आरोपियों के खिलाफ देश के 21 राज्यों में 109 पुलिस शिकायत दर्ज हैं, जिनमें बैंक एकाउंट्स का इस्तेमाल हुआ है. इन अपराधियों के नाम से अलग-अलग 26 बैंक अकाउंट्स खुलवाए गए थे."
उन्होंने आगे बताया कि पिछले 4 महीने से इन बैंक अकाउंट्स का इस्तेमाल इन्वेस्टमेंट फ्रॉड, डिजिटल अरेस्ट, टास्क फ्रॉड और टेलीग्राम फ्रॉड में किया जाता था. इनमें से मुख्य आरोपी अनिल और सुरेश बिश्नोई राजस्थान में रहने वाले अपने दोस्त, रिश्तेदार, ग्रामवासीयों को गुजरात और महाराष्ट्र लाते थे.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.









